Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह • जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार • कोर्ट चीफ के निलंबन पर पोलैंड में बवाल, राष्ट्रपति को लौटना पड़ा स्वदेश • सऊदी अरब में मिसाइल-ड्रोन हमलों के बीच अमेरिकी मिशन ने जारी की एक और एडवाइजरी • विदेश मंत्री जयशंकर ने काजा कैलास से यूक्रेन और खाड़ी संघर्ष पर चर्चा की • सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते करीब 2 प्रतिशत बढ़े, एफआईआई की खरीदारी और कमजोर बॉन्ड यील्ड से मिला सहारा • धनतेरस पर सोना या चांदी? छोटे निवेशकों के लिए क्या है बेहतर विकल्प, जानिए फायदे और जोखिम • कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड • जीवा की 'थगप्पन' का पहला गाना 'थंगापुल्ला' रिलीज, पिता-बेटे के रिश्ते की दिखी इमोशनल कहानी • कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे

हरियाणा

हरियाणा भाजपा में नई कमान: अर्चना गुप्ता को बधाई, बोले अनिल विज—“अब पार्टी में लगेंगे पहिए”

Updated on Thursday, May 28, 2026 19:57 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति अर्चना गुप्ता को उनकी नियुक्त पर हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि “अर्चना गुप्ता सक्रिय कार्यकर्ता है और उनके अध्यक्ष बनने से हरियाणा भाजपा में पहिए लग जाएंगे”। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता से उनकी आज सुबह ही बात हुई है। उन्होंने कहा कि महिला प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होना अच्छी बात और काफी समय के बाद किसी महिला को कमान दी गई है। इससे पहले यमुनानगर की विधायक व स्वास्थ्य मंत्री रही कमला वर्मा एक बार प्रदेश अध्यक्ष बनी थी। अब दोबारा फिर महिला को मौका दिया गया है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक प्रजातांत्रिक पार्टी है जिसमें संगठनात्मक चुनाव होते हैं। पहले हमारे बूथों के चुनाव होते हैं, फिर मंडल, फिर प्रदेश और फिर राष्ट्रीय चुनाव होते हैं। बाकि पार्टियों में इससे उलट है क्योंकि वहां संगठन नहीं बल्कि एजेंसियां है। पहले ऊपर के बन जाते हैं जैसे राहुल गांधी को ये बदल ही नहीं सकते है। इसके बाद फिर वह प्रदेशों में पद बांट देते हैं और प्रदेशों वाले जिले और जिले वाले नीचे पद बांट देते हैं। इनकी एजेंसी है जबकि भाजपा पार्टी है। हमारे नियम है और कहीं पर कुछ रह गए तो उनकी नियुक्तियां हो सकती है।


खड्गे के ‘महंगाई’ वाले ब्यान पर मंत्री अनिल विज का पलटवार: कहा "अपनी याददाश्त खो चुके हैं खड्गे"
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए बयान कि वह गर्मी बर्दाश्त कर सकते हैं मगर मुद्रास्फीति की आग पसीना बहा रही है पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड्गे जी अपनी यादाशत खो चुके हैं। इतने सालों तक वह सरकारों में रहे हैं, मुद्रा स्फीति भी इनके समय में आई, तब इनको याद नहीं आई। आज जो कुछ हो रहा है इसके लिए हम जिम्मेवार नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां है। आज तेल के दाम बढ़े तो वह हमने नहीं बढ़ाएं है और हमने बाकि देशों के मुकाबले नियंत्रण रखा। अन्य देशों के मुकाबले हमारे दाम कम है। सभी देशों पर इसका असर पड़ रहा है मगर उसका कारण हम नहीं, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हमने बंद नहीं किया बल्कि कहीं पर कुछ भी होता है तो सारे संस्कार पर इसका असर पड़ता है, उसका असर पड़ा है और लोगों पर कम प्रभाव पड़े इसके लिए मोदी जी लगातार प्रयास कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

: पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

: प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

: लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

: कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

: चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान

: अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह

: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह

‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें

: ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें

मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

: मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

X