Monday, 02 November 2026
BREAKING
• कोल इंडिया ने 51वें स्थापना दिवस पर बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में 70.3 मिलियन टन कोयला आपूर्ति दर्ज • ब्रिटनी स्पीयर्स को पसंद आई 'प्रैक्टिकल मैजिक', सैंड्रा बुलॉक और निकोल किडमैन को बताया गर्ल क्रश • 'इंडिया के टॉप 1 प्रतिशत' के लिए अनिल कपूर ने 50 दिनों तक की कड़ी तैयारी • अनौपचारिक टेस्ट: मैथ्यू बॉयल का शतक, मुकेश ने खोला 'पंजा', पहली पारी में 424 रन बनाकर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड ए टीम • एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की दहलीज पर विराट कोहली, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज • वनडे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रही है कांटे की टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड • न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन • हमीरपुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली • अयोध्या का दीपोत्सव त्याग, मर्यादा और समर्पण की भावना को विश्वपटल पर कर रहा प्रतिष्ठित : योगी • जब एक रोल के लिए शाहरुख खान को कटवाने पड़े थे लंबे बाल, दुखी मन से मानी थी शर्त

राष्ट्रीय

ट्विशा शर्मा केस : एम्स भोपाल में दूसरी बार किया जा रहा शव का पोस्टमार्टम, सुरक्षा कड़ी

Updated on Sunday, May 24, 2026 16:30 PM IST

भोपाल : ट्विशा शर्मा मौत मामले में कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को एम्स भोपाल में एम्स दिल्ली की एक उच्च-स्तरीय फोरेंसिक टीम की ओर से शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में एम्स दिल्ली की एक उच्च-स्तरीय टीम शनिवार शाम को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से विशेष रूप से उपलब्ध कराए गए, एक विमान से भोपाल पहुंची थी।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के बाद एम्स दिल्ली के निदेशक की देखरेख में गठित चार-सदस्यीय मेडिकल बोर्ड, शव की फिर से पोस्टमार्टम कर रहा है। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जा रही है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में फंदे से लटकी हुई मिली थी। लगभग पांच महीने पहले उनकी शादी वकील समर्थ सिंह से हुई थी। ट्विशा के परिजनों ने पति और सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि ट्विशा को दहेज के लिए गंभीर रूप से प्रताड़ित किया गया। ट्विशा के परिजनों ने शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम करने की मांग की थी।

फरार चल रहे ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने हाल ही में आत्मसमर्पण किया है। समर्थ को सात दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। समर्थ की मां गिरिबाला सिंह की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

इस मामले का सर्वोच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया है और इसे 'ससुराल में हुई अप्राकृतिक मौतों के मामलों में कथित संस्थागत पक्षपात और प्रक्रियागत विसंगतियों' से संबंधित शीर्षक के तहत दर्ज किया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली एक बेंच 25 मई को मामले की सुनवाई करेगी।

जानकारों का कहना है कि दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट यह तय करने में अहम होगी कि ट्विशा की मौत आत्महत्या थी या हत्या। मध्य प्रदेश सरकार ने पूरे सहयोग का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहले ही कहा था कि एक निष्पक्ष जांच के जरिए सच सामने आएगा।

 

Have something to say? Post your comment
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

: हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

: अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

: वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

: दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

: दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

: नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

X