Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

मनोरंजन

'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में शामिल हुए आयुष्मान खुराना, बोले- साइकिलिंग फिट इंडिया के लिए जरूरी

Updated on Sunday, May 24, 2026 16:18 PM IST

अहमदाबाद : अभिनेता आयुष्मान खुराना रविवार को अहमदाबाद में आयोजित ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने फिटनेस, स्पोर्ट्स कल्चर और क्रिकेट को लेकर अपनी बात रखी। आयुष्मान ने बताया कि साइकिलिंग मनोरंजक व्यायाम है और फिट इंडिया के लिए बेहद जरूरी भी है।

आयुष्मान खुराना ने बताया, “यह फिट इंडिया मूवमेंट के साथ मेरी दूसरी पहल है। दिल्ली के बाद अब अहमदाबाद में आया हूं और यहां बहुत शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। ‘संडे ऑन साइकिल’ एक कमाल की मुहिम है। यह 75वां रविवार है। मनसुख भाई ने इसे शुरू किया था और यह जारी है। इसमें शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है।”

अभिनेता ने साइकिलिंग को मजेदार व्यायाम बताते हुए कहा कि यह न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि लोगों के बीच जुड़ाव भी बढ़ाता है। ऐसी मजेदार गतिविधियों के जरिए देश में खेल-कूद की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। अब खेल युवाओं के लिए सिर्फ को-करिकुलर एक्टिविटी नहीं रह गया है, बल्कि प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

अभिनेता ने कॉमनवेल्थ गेम्स पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शहर है। भारत में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होना गर्व की बात है। यह देश के लिए गर्व का क्षण है। गुजरात जैसी जगह पर इतना बड़ा इंटरनेशनल इवेंट होना हम सबके लिए बहुत अच्छा है। प्रधानमंत्री की मुहिम से यह संभव हो रहा है।”

साथ ही आयुष्मान ने बताया कि वह जिला स्तर और स्कूल टीम के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के अलावा कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी जैसे अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी पर्याप्त पहचान और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, “जब तक खिलाड़ियों को फेम और सपोर्ट नहीं मिलेगा, उन्हें अंदर से हिम्मत नहीं मिलेगी।”

आईपीएल को लेकर उन्होंने कहा कि वह सभी भारतीय खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं। युवा खिलाड़ियों जैसे वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करे वही खास बन जाता है। महिला क्रिकेट टीम को आगामी टी20 विश्व कप के लिए आयुष्मान ने शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, “भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया में सबसे बेहतरीन है। मुझे पूरा विश्वास है कि महिला टीम इस बार भी शानदार प्रदर्शन करेगी।”

 

Have something to say? Post your comment
बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

: बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

: अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

: दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

: अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

X