Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

मनोरंजन

पांडिराज ने 45 दिनों में पूरी की 'परिमाला एंड कंपनी' की शूटिंग, एक्टर्स को बताया 'वन टेक आर्टिस्ट'

Updated on Saturday, May 23, 2026 16:48 PM IST

चेन्नई दक्षिण भारत फिल्म इंडस्ट्री को कई सफल फिल्में देने वाले डायरेक्टर पांडिराज के हिस्से में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'परिमाला एंड कंपनी' की शूटिंग मात्र 45 दिनों में पूरा कर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।

इस उपलब्धि पर एक्ट्रेस उर्वशी खुलकर तारीफ करती नजर आईं। फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में उर्वशी ने बताया कि मलयालम फिल्में तो कम समय में बन जाती हैं, लेकिन पांडिराज ने तमिल फिल्म को उससे भी कम समय में पूरा कर दिया।

आईएएनएस से खास बातचीत में पांडिराज ने बताया, “हमने इस फिल्म की शूटिंग सिर्फ 45 दिनों में पूरी की। अगर टेक्निकल रूप से देखें और डबल कॉल शीट को दो दिन मानें, तो यह 60 दिनों जितना काम था। हालांकि, इस उपलब्धि के लिए और इतनी तेजी से फिल्म बन पाने का पूरा श्रेय उन्होंने अपनी टीम और कलाकारों को दिया।

डायरेक्टर ने आगे कहा कि उनके फिल्म के सभी कलाकार ‘वन टेक आर्टिस्ट’ हैं। यानी वे पहली ही टेक में परफेक्ट परफॉर्मेंस देते हैं, जिससे काफी समय बच जाता है। इसी वजह से यह बड़ा काम संभव हो सका।

थ्रिलर-कॉमेडी 'परिमाला एंड कंपनी' पांडिराज की 12वीं फिल्म है, जिसमें जयराम और उर्वशी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें परिवार के हर सदस्य के अलग और अनोखे स्वभाव के साथ ही उनकी मुश्किलों को रोचक तरीके से पर्दे पर पेश किया गया है।

कहानी चेन्नई से शुरू होती है और आगे बढ़ते हुए कोयंबटूर और पालाकोड तक जाती है।

फिल्म में उर्वशी और जयराम के अलावा, संतोष शोभन, संचना कृष्णमूर्ति, सैंडी और अनंतिका सनलकुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कॉमेडियन योगी बाबू भी फिल्म में खास अंदाज के साथ गुदगुदाते नजर आएंगे। इसके अलावा सिंगम पुली और बक्स जैसे कॉमेडियन भी अहम किरदारों में दिखेंगे।

फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस, तमिलकुमारन प्रोडक्शंस और पांडिराज की अपनी कंपनी ‘पसंगा प्रोडक्शंस’ ने संयुक्त रूप से किया है।

Have something to say? Post your comment
बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

: बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

: अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

: दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

: अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

X