Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

मनोरंजन

डांस के लिए हो जाइए तैयार! ‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज

Updated on Saturday, May 23, 2026 16:42 PM IST

फिल्म ‘पेड्डी’ का सबसे बड़ा म्यूज़िकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आयोजित होने जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शामिल होगी, जिनमें राम चरण, जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू के साथ निर्देशक बुची बाबू सना और संगीतकार ए. आर. रहमान भी मौजूद रहेंगे। हाल ही में रिलीज हुए ‘पेड्डी’ के ट्रेलर ने पूरे देश में जबरदस्त चर्चा बटोरी थी। राम चरण और जान्हवी कपूर, की नई जोड़ी दर्शकों के बीच खास उत्साह पैदा कर रही है। कई खेलों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म गांव के मैदानों से लेकर अंतरराष्ट्रीय एरीना तक की रोमांचक यात्रा दिखाती है। अब मेकर्स ने फिल्म के नए गाने Hellallallo का प्रोमो जारी कर दिया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस प्रोमो के साथ उन्होंने घोषणा की कि पूरा गाना 23 मई को रिलीज होगा और उसका ग्रैंड लॉन्च भोपाल में किया जाएगा।

इंस्टाग्राम पोस्ट: Peddi Hellallallo Promo https://bit.ly/HellallalloSong Promo #Hellallallo Promo out now Full song grand launch at BHOPAL from May 23rd #PEDDI in cinemas worldwide on 4th June. #GetReadyForPeddi”
https://www.instagram.com/p/DYoh2QEyeGJ/?igsh=NzBzang0MDkyZTlm

फिल्म में राम चरण एक क्रॉसओवर एथलीट की भूमिका निभा रहे हैं। जिस तरह MS Dhoni क्रिकेटर बनने से पहले फुटबॉल खेलते थे और सचिन तेंडुलकर को टेनिस में दिलचस्पी थी, उसी तरह फिल्म में भी एक खिलाड़ी की प्रेरणादायक यात्रा दिखाई जाएगी। बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित ‘पेड्डी’ में दमदार स्टारकास्ट के साथ शानदार तकनीकी टीम भी शामिल है। फिल्म का संगीत A. R. Rahman ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी आर. रत्नवेलु, , प्रोडक्शन डिजाइन अविनाश कोल्ला और एडिटिंग नवीन नूली ने संभाली है।

फिल्म का निर्माण वृद्धि सिनेमाज़ के बैनर तले किया गया है, जिसमें मैत्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स और IVY Entertainment का सहयोग है। ‘पेड्डी’ का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जबकि यह फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

 

Have something to say? Post your comment
बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

: बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

: अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

: दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

: अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

X