Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

मनोरंजन

'इतने लोगों के बीच मैं तन्हा कैसे महसूस कर सकता हूं', सलमान खान ने अकेलेपन वाले बयान पर दी सफाई

Updated on Tuesday, May 19, 2026 13:41 PM IST

मुंबई : अक्सर देखा जाता है कि लोग सेलिब्रिटीज के बयानों का अपनी सहूलियत के हिसाब से मतलब निकाल लेते हैं। ऐसा ही कुछ अभिनेता सलमान खान के साथ हुआ, जिस पर उन्हें खुद सफाई देनी पड़ी। सोमवार को अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए स्पष्ट किया कि अकेलेपन को लेकर दिया गया उनका बयान सिर्फ एक सामान्य विचार था, न कि उनकी असल जिंदगी या किसी व्यक्तिगत समस्या का संकेत। सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट साझा करते हुए लिखा, "अरे यार, मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था। मैं अकेला कैसे हो सकता हूं, जब मेरे पास इतना बड़ा परिवार और शानदार दोस्त हैं? मैं अकेलापन कैसे महसूस कर सकता हूं, जब मेरे पास आप लोग, आपकी शुभकामनाएं और दुआएं हैं? इतना सब होने के बावजूद अगर मैं फिर भी अकेला महसूस करूं, तो मैं दुनिया का सबसे बड़ा 'ना-शुक्रा' इंसान होऊंगा।" अभिनेता ने आगे स्पष्ट करते हुए बताया कि कभी-कभी उनकी 'सोशल बैटरी' खत्म हो जाती है और वह लोगों से ज्यादा बातचीत नहीं कर पाते। इसलिए वह कुछ समय अकेले बिताना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, "कभी-कभी लोगों के साथ रहकर मैं थक जाता हूं, इसलिए मुझे कुछ समय अकेले चाहिए होता है। लोगों ने इसे बड़ी खबर बना दिया। मम्मी पूछ रही हैं, 'क्या हुआ बेटा?' तुम बस चिल करो।"


बता दें कि इससे पहले सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अकेले होने और अकेलापन महसूस करने के बीच के अंतर को समझाते हुए एक पोस्ट किया था, जिसके बाद अभिनेता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। इसके बाद उन्हें अपनी बात स्पष्ट करने के लिए एक और पोस्ट करना पड़ा।


अभिनेता जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे। यह फिल्म मूल रूप से 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन देरी के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया है। इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह जून से लेकर अगस्त के बीच (संभावित स्वतंत्रता दिवस वीकेंड) सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

Have something to say? Post your comment
बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

: बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

: अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

: दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

: अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

X