Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

मनोरंजन

अजय देवगन को बेहतर अभिनेता ही नहीं अच्छा इंसान भी मानती हैं महिमा चौधरी, अभिनेत्री ने सुनाया एक्सीडेंट से जुड़ा किस्सा

Updated on Sunday, May 17, 2026 15:58 PM IST

मुंबई : अभिनेत्री महिमा चौधरी साल 1999 में हुए अपने साथ के हादसे को आज भी भूला नहीं पाई हैं। इस हादसे से जुड़े वाकये को वह अक्सर प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक बार 'द कपिल शर्मा' शो में अजय देवगन को अपना सबसे ज्यादा ख्याल रखने वाला को-स्टार बताया है। महिमा के अनुसार, फिल्म 'दिल क्या करे' की शूटिंग के दौरान हुए भीषण एक्सीडेंट के समय अजय देवगन ने उनका पूरा साथ दिया था।

महिमा चौधरी ने बताया कि बेंगलुरु में फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और शीशे के कई टुकड़े चेहरे में घुस गए। उस समय अजय देवगन फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे।

उन्होंने अजय देवगन को न सिर्फ अच्छा अभिनेता बल्कि एक अच्छा इंसान भी बताया है। महिमा ने कहा, “अजय मुझे सही प्लास्टिक सर्जन के पास ले गए। उन्होंने मुझे हिम्मत दी। अगर कोई और प्रोड्यूसर होता तो शायद बस इतना ही कह देता कि जाओ इलाज कराओ लेकिन अजय ने कहा कि तुम्हें प्लास्टिक सर्जन के पास ही जाना चाहिए।”

महिमा ने आगे बताया कि उस समय उन्हें बहुत डर लग रहा था कि अगर उनकी चोटों की खबर फैल गई तो उनका करियर खत्म हो जाएगा। उन्होंने अजय देवगन और फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश झा से गुजारिश की थी कि वे इस दुर्घटना की खबर किसी को न बताएं। दोनों ने महिमा का पूरा साथ दिया और उनके इलाज में मदद की।

सुभाष घई की फिल्म 'परदेस' से डेब्यू करने वाली महिमा साल 1999 में आई फिल्म 'दिल क्या करे' में लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, काजोल और चंद्रचूड़ सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया और निर्माण वीरू देवगन व वीणा देवगन ने किया था।

 

Have something to say? Post your comment
बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

: बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

: अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

: दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

: अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

X