Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

मनोरंजन

हम रास्ते नहीं बना रहे थे, बस अपनी कहानी जी रहे थे : मनीष रायसिंघानी

Updated on Thursday, May 14, 2026 11:21 AM IST

मुंबई : इस समय हर तरफ कान्स फिल्म फेस्टिवल की धूम देखने को मिल रही है, लेकिन शायद ही कुछ लोग जानते होंगे कि टेलीविजन इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता मनीष रायसिंघानी पहले ही अतंर्राष्ट्रीय मंच पर अपना जलवा बिखेर चुके हैं। दरअसल, अभिनेता मनीष रायसिंघानी और अभिनेत्री अविका गौर की जोड़ी कान्स फिल्म फेस्टिवल में मुख्य रूप से 2016 और 2017 में शामिल हुई थी। उस दौर को याद करते हुए अभिनेता ने बताया कि उस समय उनका मकसद किसी लेबल को साबित करना नहीं, बल्कि अपनी कहानी को दुनिया के सामने रखना था।


मनीष रायसिंघानी ने कहा, "उस समय हमारे दिमाग में यह ख्याल नहीं था कि हम टीवी एक्टर्स के लिए नए रास्ते खोल रहे हैं, बल्कि हमने तो बस अपनी फिल्म के आधिकारिक चयन को पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया था।"
उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल मंच हमेशा उन लोगों के लिए खुले रहते हैं, जो पूरे विश्वास और जुनून के साथ नई संभावनाओं को तलाशने के लिए तैयार रहते हैं।


अभिनेता ने भारतीय कहानियों और संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने पर गर्व जताया। उन्होंने कहा, "रेड कार्पेट पर जब हम चल रहे थे, तो हमारे मन में दो विचार थे। एक तरफ, तो मुझे गर्व था कि मैं टीवी की दुनिया से वहां पहुंचने वाले शुरुआती लोगों में से एक हूं, दूसरी ओर हर कदम के साथ भविष्य में कहानी कहने की कला में सर्वश्रेष्ठ बनने का सपना था।"


अभिनेता ने बताया कि उनके लिए यह सफर सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं था, बल्कि रचनात्मक रूप से खुद को साबित करने का एक बड़ा मौका था।

अभिनेता ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि उन्होंने और अविका ने हमेशा खुद को कहानीकार के रूप में देखा। उन्होंने किसी भी प्रोजेक्ट को टीवी या फिल्म के नजरिए से नहीं देखा। उन्होंने बताया, "मैंने अपनी फिल्मों में अभिनय के साथ निर्देशन, पटकथा लेखन, शूटिंग और एडिटिंग भी की है।"
उन्होंने आगे कहा, "जब आप अपनी फिल्म का हर काम खुद करते हैं, तो आप किसी तय ढांचे या खाने में फिट नहीं होते, बल्कि आप अपनी एक अलग जगह बना लेते हैं।"

Have something to say? Post your comment
बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

: बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

: अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

: दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

: अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

X