Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

मनोरंजन

'हंसते रहिए, हंसाते रहिए', वर्ल्ड लाफ्टर डे पर अक्षय कुमार ने शेयर किया कॉमेडी फिल्मों का मजेदार वीडियो क्लिप

Updated on Sunday, May 03, 2026 15:56 PM IST

मुंबई : हर साल मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता है। हंसना सेहत के लिए काफी जरूरी है। इसके लिए टीवी, ओटीटी और फिल्में सबसे अच्छा सोर्स है। बॉलीवुड में अगर कॉमेडी फिल्मों की बात की जाए तो अक्षय कुमार का नाम सबसे पहले याद आता है। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों को वर्षों तक खूब हंसाया है। वर्ल्ड लाफ्टर डे के खास मौके पर अक्षय ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया।

दरअसल, अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी कई सुपरहिट फिल्मों के यादगार कॉमेडी सीन्स शामिल है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो की शुरुआत फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' के 'नमस्ते' सीन से होती है। इस सीन में उनकी मजेदार एंट्री दिखाई जाती है, जिसे देखकर दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इसके बाद वीडियो में एक के बाद एक उनकी कई लोकप्रिय कॉमेडी फिल्मों के मजेदार कॉमिक सीन दिखाए गए हैं। वीडियो में 'हेरा फेरी', 'फिर हेराफेरी', 'वेलकम', 'भूल भूलैया', 'खट्टा मीठा', 'भूत बंगला', 'भागम भाग', 'सिंह इज किंग', 'हाउसफुल' और 'दे दना दन' जैसी फिल्मों के कई मजेदार पल शामिल किए गए।

वीडियो में अक्षय कुमार के कई ऐसे कॉमिक डायलॉग भी सुनाई देते हैं, जिन्हें आज भी लोग बड़े चाव से याद करते हैं। 'बहन डर गई, बहन डर गई' और 'जोर-जोर से बोलकर लोगों को स्कीम बता दें' जैसे डायलॉग्स सुनते ही फैंस को उनकी पुरानी फिल्मों के मजेदार सीन याद आ जाते हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने एक छोटा सा कैप्शन भी लिखा, ''किसी ने बताया आज वर्ल्ड लाफ्टर डे है। मैंने सोचा हो जाए… हंसते रहिए, हंसाते रहिए।''

अक्षय कुमार की इस पोस्ट पर फैंस के ढेरों मजेदार कमेंट्स किए।

एक फैन ने लिखा, ''सर, आपकी कॉमेडी फिल्मों जैसा मजा आज तक किसी और की फिल्मों में नहीं मिला।''

दूसरे यूजर ने लिखा, 'हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी देखकर आज भी उतनी ही हंसी आती है।''

अन्य फैंस ने लिखा, "आपकी कॉमिक टाइमिंग का कोई मुकाबला नहीं है'। पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं और अक्षय कुमार बॉलीवुड के असली कॉमेडी किंग हैं।"

 

Have something to say? Post your comment
बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

: बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

: अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

: दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

: अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

X