Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

मनोरंजन

रणबीर कपूर 'रामायण' में भगवान राम के रोल को पूरी शिद्दत से निभाएंगे : तरुण खन्ना

Updated on Sunday, May 03, 2026 15:52 PM IST

मुंबई : देवाधिदेव महादेव के किरदार के लिए खास तौर पर लोकप्रिय अभिनेता तरुण खन्ना ने नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर द्वारा भगवान राम का किरदार निभाने पर अपना विश्वास जताया है।

आईएएनएस से खास बातचीत में तरुण खन्ना ने कहा कि रणबीर कपूर अपनी पीढ़ी के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने पूरा यकीन जताया कि रणबीर इस भूमिका के साथ पूरा न्याय करेंगे।

तरुण खन्ना ने बताया, “मैं सिर्फ टीजर देखकर किसी को जज करना पसंद नहीं करता। लेकिन रणबीर कपूर बहुत ही समर्पित अभिनेता हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि उन्होंने इस रोल को बहुत सोच-समझकर स्वीकार किया है।”

उन्होंने यह भी बताया कि रणबीर कपूर ने अपनी तैयारी के तौर पर उनका नाटक ‘हमारे राम’ भी देखा था। तरुण खन्ना ने रणबीर के समर्पण की सराहना करते हुए कहा, “मैं उनका सम्मान करता हूं और मुझे विश्वास है कि वे इस रोल के साथ पूरा न्याय करेंगे।”

फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के अलावा यश रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे। उन्होंने हाल ही में बताया कि ‘रामायण’ में एक ऐसा तत्व है जो लंबे समय तक दर्शकों के साथ रहता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के साथ बड़े पर्दे पर यह फिल्म दर्शकों को एक अनोखा और यादगार अनुभव देगी।

फिल्म में साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, वीएफएक्स स्टूडियो डीएनईजी और यश की मॉन्सटर मिंड क्रिएशन के साथ मिलकर किया जा रहा है।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल करेंगे, साई पल्लवी, सनी देओल और रवि दुबे भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, लारा दत्ता जैसे बड़े नाम शामिल हैं। यह फिल्म दो भागों में आएगी, जो रामायण की पौराणिक कहानी को बड़े पैमाने पर प्रस्तुत करेगी।

फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान और हंस जिमर मिलकर तैयार कर रहे हैं। यह दोनों संगीतकारों के बीच क्रॉस-इंडस्ट्री सहयोग है। इसके अलावा, हॉलीवुड के प्रमुख स्टंट डायरेक्टर्स टेरी नॉटरी और गाइ नॉरिस ने फिल्म में भगवान और राक्षसों के बीच होने वाले युद्ध के लिए कोरियोग्राफी की है।

 

Have something to say? Post your comment
बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

: बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

: अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

: दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

: अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

X