Friday, 30 October 2026
BREAKING
• जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील • भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

खेल

आईपीएल 2026: आरआर ने एमआई की बराबरी की, आरसीबी और एसआरएच को पीछे छोड़ा

Updated on Wednesday, April 29, 2026 16:38 PM IST

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए मंगलवार की शाम मोहाली के न्यू पीसीए स्टेडियम में हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स पर धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ आरआर ने जहां मुंबई इंडियंस (एमआई) की बराबरी की, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को पीछे छोड़ा।

आईपीएल में यह छठा मौका था जब आरआर ने 200 या उससे बड़े लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया। जीत के साथ ही आरआर ने इस मामले में आरसीबी और एसआरएच को पीछे छोड़ दिया। आरसीबी और एसआरएच ने आईपीएल में 5-5 बार 200 या उससे बड़े लक्ष्य को हासिल किया है।

एमआई ने 6 बार यह उपलब्धि हासिल की है। आईपीएल में सर्वाधिक 10 बार 200 या उससे बड़े लक्ष्य को हासिल करने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है।

हालांकि पंजाब किंग्स ही 200 या उससे बड़े लक्ष्य को डिफेंड कर पाने में सर्वाधिक बार असफल भी रही है। पंजाब 8 बार 200 या उससे अधिक रन बनाकर हारी है। आरसीबी 7 बार, सीएसके 6 बार और केकेआर 5 बार 200 या उससे अधिक रन बना कर हारी है।

पंजाब किंग्स और आरआर के बीच मैच में सीजन में नौवीं बार 200 या उससे अधिक का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। यह आईपीएल में एक सीजन का संयुक्त रिकॉर्ड है। इस रिकॉर्ड के इसी सीजन में टूटने के पूरे आसार हैं। आईपीएल 2025 में भी 9 बार 200 या उससे अधिक के लक्ष्य हासिल हुए थे।

पंजाब किंग्स और आरआर मैच पर नजर डालें तो पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह के 44 गेंदों पर 59 और मार्कस स्टॉयनिस के 22 गेंदों पर नाबाद 62 रन की बदौलत 4 विकेट पर 222 रन बनाए थे। आरआर ने यशस्वी जायसवाल के 27 गेंदों पर 51, वैभव सूर्यवंशी के 16 गेंदों पर 43, डोनोवन फरेरा के 26 गेंदों पर नाबाद 52 और शुभम दुबे के 12 गेंदों पर नाबाद 31 रन की बदौलत 19.2 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया।

 

Have something to say? Post your comment
चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

: हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

: ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

: ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

X