Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

मनोरंजन

‘महावतार परशुराम’ को लेकर बोले डायरेक्टर अश्विनी कुमार- अधर्म के विनाश के लिए शस्त्र उठाना जरूरी

Updated on Tuesday, April 28, 2026 11:48 AM IST

निर्देशक अश्विनी कुमार ने ‘महावतार परशुराम’ के फर्स्ट लुक में दिखाई गई जबरदस्त हिंसा के पीछे की गहरी फिलॉसफी पर रोशनी डाली है, और इसे महज एक दिखावा बताने के बजाय धर्म की रक्षा के लिए एक जरूरी ताकत के रूप में पेश किया है। क्लीम प्रोडक्शंस ने हाल ही में डायरेक्टर अश्विनी कुमार का एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है, जो फिल्म की असली सोच और गहराई को दिखाता है। यह प्रोजेक्ट महत्वाकांक्षी ‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’ का दूसरा हिस्सा है, जिसमें पुरानी कहानियों के साथ-साथ इंसान के स्वभाव और धर्म की गहरी बातों को जोड़ने की कोशिश की गई है।


वीडियो में अश्विनी कुमार प्रकृति और धर्म के बारे में समझाते हुए कहते हैं कि कैसे हर चीज के दो पहलू होते हैं। वे कहते हैं, “हिंसा हमारे स्वभाव का हिस्सा है। अगर आप जंगल में जाएं, तो वहां फूल मिलेंगे, लेकिन उनके नीचे कांटे भी होते हैं। एक हिरण बहुत सुंदर होता है, पर उसके सिर पर सींग भी होते हैं। ठीक वैसे ही, हमारे शास्त्र बहुत सुंदर हैं, तो हमारे पास शस्त्र भी हैं। जब भी धर्म पर आंच आती है, हमें अपनी रक्षा करनी पड़ती है। और इसीलिए भगवान भी जन्म लेते हैं।”


वे आगे कहते हैं, “कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण ने ही अर्जुन को हथियार उठाने के लिए कहा था… भगवान परशुराम ने भी 21 बार अधर्म का नाश किया था। इसलिए यह बातें ऐतिहासिक और प्राचीन होने के साथ-साथ बहुत जरूरी भी हैं।”


’महावतार नरसिम्हा’ अपने कमाल के विजुअल्स की वजह से एक बहुत बड़ा सिनेमैटिक यूनिवर्स बन गया है। इसने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग ही लहर पैदा कर दी थी और अब ‘महावतार परशुराम’ के साथ यह सफर एक अगले लेवल पर पहुँचने वाला है। इस फिल्म के दौरान सिनेमाघरों का नजारा किसी मंदिर जैसा हो गया था, जहाँ लोग बाहर जूते उतारकर जा रहे थे और प्रार्थना व मंत्र पढ़ रहे थे। अब पूरा देश इस यूनिवर्स के अगले चैप्टर का इंतजार कर रहा है। यह फिल्म वाराणसी, रामायणम् और कल्कि 2898 AD जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स की लिस्ट में शामिल है। यह होम्बले फिल्म्स की अगली बड़ी फिल्म है, जिन्होंने KGF, सालार और कांतारा जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

अश्विन कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को विजय किरागांदुर और शिल्पा धवन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का म्यूजिक सैम सीएस ने दिया है।

 

Have something to say? Post your comment
बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

: बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

: अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

: दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

: अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

X