Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

मनोरंजन

रिलीज के लिए तैयार सॉन्ग 'जी लेंगे', पलक तिवारी ने शेयर की पहली झलक

Updated on Friday, April 24, 2026 13:06 PM IST

मुंबई : अभिनेत्री पलक तिवारी बहुप्रतीक्षित म्यूजिकल एक्शन ड्रामा वेब सीरीज 'लुक्खे' के जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। यह सीरीज चंडीगढ़ के रैप कल्चर और अपराध की दुनिया पर आधारित है। गुरुवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि सीरीज का नया गाना 'जी लेंगे' जल्द ही रिलीज होने वाला है। अभिनेत्री ने गाने की झलक इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस वीडियो के साथ अभिनेत्री ने लिखा, "प्यार और उम्मीद को थामे हुए, 'जी लेंगे' के साथ। यह गाना शुक्रवार को रिलीज हो रहा है।"


इस गाने की खास बात यह है कि इसमें मशहूर रैपर और गायक किंग के साथ भार्ग और रुआके जैसे कलाकारों ने अपनी आवाज दी है। गाने के टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक इमोशनल ट्रैक होगा, जो प्यार और उम्मीद की कहानी बयां करेगा।


पलक तिवारी की यह डेब्यू सीरीज अमेजन प्राइम पर 8 मई से स्ट्रीम हो रही है। हालांकि, सीरीज में पलक के किरदार को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है।
सीरीज की कहानी चंडीगढ़ के रैप कल्चर और स्ट्रीट राइवेलरी पर आधारित है। यह बदले और महत्वाकांक्षा की दास्तान है, जिसमें एमसी बदनाम (किंग) और ओजी (शिवांकित) आमने-सामने हैं।


हिमांक गौड़ द्वारा निर्देशित सीरीज 'लुक्खे' का निर्माण ओपटीमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गुरिल्ला एलएलपी के बैनर तले विपुल डी. शाह और राजेश बहल ने किया है। कहानी और स्क्रिप्ट अग्रिम जोशी और देबोजीत दास पुरकायस्थ ने लिखी और प्रोड्यूस की है।
आठ-एपिसोड की सीरीज में राशि खन्ना और किंग मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही पलक तिवारी और लक्षवीर सिंह सरन भी अहम रोल में हैं। इसके अलावा, सीरीज में नकुल रोशन सहदेव, कृतिका भारद्वाज, शिवांकित परिहार, योगराज सिंह और आयशा रजा मिश्रा जैसे कलाकार भी अहम रोल में शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment
बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

: बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

: अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

: दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

: अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

X