Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• Chamba: सीएम सुक्खू ने भटियात को दी ₹419.90 करोड़ की सौगात, चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने का ऐलान • अमित शाह के अंबाला आगमन को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने गांधी ग्राउंड का किया निरीक्षण, तैयारियों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा • हरियाणा कैबिनेट बैठक में CM का बड़ा फैसला, संविधान दिवस पर बुलाया जाएगा एक दिन का विशेष सत्र, ट्रैवल एजेंट को पंजीकरण कराना जरुरी • ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी ने गांव चकराला में आँखों और सामान्य बीमारियों का चेकअप कैंप लगाया • ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगाए जा रहे रजिस्ट्रेशन-कम-करियर काउंसलिंग कैंप • अवैध हथियार और नशा सप्लाई नेटवर्क के 11 गुर्गे गिरफ्तार ; 2 हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्तौलों सहित 310 ग्राम हेरोइन बरामद • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां • भगवंत मान सरकार द्वारा ‘मेरा घर, मेरे नाम’ योजना के तहत अब तक 1,377 गांवों में 2.19 लाख से अधिक प्रॉपर्टी कार्ड वितरित: हरदीप सिंह मुंडियां • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 6 कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; जायज़ मांगों के निपटारे के लिए विभागों को दिए निर्देश • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने निराधार दावों को लेकर चरनजीत सिंह चन्नी की कड़ी आलोचना की; भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में लॉटरी राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि का दिया हवाला

राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम पहुंचे पुष्कर सिंह धामी; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की प्रथम आराधना

Updated on Thursday, April 23, 2026 11:28 AM IST

भू-वैकुंठ बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि विधान के साथ खोले गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उन्होंने मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान श्री हरि विष्णु के स्वरूप बद्री विशाल का वंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से श्री हरि विष्णु की प्रथम पूजा की और सम्पूर्ण विधि विधान के साथ श्री बदरी विशाल का वंदन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगल हेतु प्रार्थना की।

सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “श्री बदरीनाथ धाम के कपाटोद्घाटन के साथ ही पावन चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो चुका है। देवभूमि उत्तराखंड में देश-विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सहज यात्रा अनुभव प्रदान करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

एक अन्य पोस्ट में सीएम धामी ने कहा, “भगवान श्रीहरि विष्णु की पवित्र भूमि श्री बदरीनाथ धाम के कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हिमालय की गोद में स्थित यह दिव्य धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। इस पावन अवसर पर अलौकिक भक्ति, दिव्य ऊर्जा और अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति ने मन को भावविभोर कर दिया।”

गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को केदारनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत पूरी तरह विधिवत हो चुकी है। इस साल यात्रा का पूरा कार्यक्रम पहले ही तय कर दिया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

जानकारी के मुताबिक यमुनोत्री धाम 19 अप्रैल से 11 नवंबर तक खुला रहेगा, जबकि गंगोत्री धाम 19 अप्रैल से 10 नवंबर तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए उपलब्ध रहेगा। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल से 11 नवंबर तक खुले रहेंगे। इसके बाद बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल से 13 नवंबर तक भक्तों के लिए दर्शनार्थ खुला रहेगा।

Have something to say? Post your comment
चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

: चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

: साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

: नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

: एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

: पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

: राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

: ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

: भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

: पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

: सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

X