Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

मनोरंजन

'जन नायकन' लीक मामला : तमिलनाडु साइबर क्राइम पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Updated on Friday, April 17, 2026 16:56 PM IST

चेन्नई : तमिलनाडु पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम विंग ने एक्टर विजय की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ के इंटरनेट पर लीक होने के मामले को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस पहले ही छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब तीन मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ कुल नौ लोग इस मामले में पकड़े जा चुके हैं। स्टेट साइबर क्राइम विंग ने एक बयान में कहा कि इन तीनों आरोपियों को विस्तृत तकनीकी जांच और डिजिटल सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। ये लोग फिल्म की पाइरेटेड कॉपियां बनाने और उन्हें ऑनलाइन शेयर में शामिल थे।


पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी एक दूसरी फिल्म के लिए फ्रीलांस असिस्टेंट एडिटर के रूप में काम कर रहा था। उसने एडिटिंग स्टूडियो में बिना अनुमति ‘जन नायकन’ फिल्म की रील्स तक पहुंच बनाई और उन्हें चुरा लिया। चुराए गए डेटा को बाद में फिल्म का रूप देकर अन्य आरोपियों के साथ शेयर किया गया, जिसके कारण पाइरेटेड कॉपियां इंटरनेट पर बड़े पैमाने पर फैल गईं।


गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तमिलनाडु साइबर क्राइम विंग ने आम जनता को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पाइरेटेड कंटेंट को डाउनलोड करना, स्ट्रीम करना या शेयर करना गंभीर अपराध है।


पुलिस ने कहा, “डिजिटल पाइरेसी में किसी भी तरह की संलिप्तता के गंभीर कानूनी परिणाम हो सकते हैं।” पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई पाइरेटेड लिंक या संदिग्ध कंटेंट दिखे तो तुरंत साइबर क्राइम विंग को रिपोर्ट करें।


डायरेक्टर एच. विनोद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जन नायकन’ में सुपरस्टार थलापति विजय और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। फिल्म के लीक होने की घटना से पूरे इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में नाराजगी देखने को मिली। कमल हासन, चिरंजीवी, विग्नेश शिवन, विजय देवरकोंडा, पूजा हेगड़े समेत कई फिल्मी हस्तियों ने इसकी निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

 
Have something to say? Post your comment
बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

: बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

: अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

: दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

: अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

X