Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

खेल

एमआई बनाम पीबीकेएस: कौन हैं मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल डेब्यू करने वाले मयंक रावत?

Updated on Friday, April 17, 2026 16:54 PM IST

मुंबई : आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। मिचेल सैंटनर के पूरी तरह से फिट न होने की वजह से एमआई ने इस मुकाबले में 26 वर्षीय खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। इस खिलाड़ी का नाम है मयंक रावत। मयंक आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे हैं। मयंक बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने के लिए जाने जाते हैं। वह निचले क्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के साथ-साथ ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। मयंक ने दिल्ली प्रीमियर लीग में लगातार अपने शानदार प्रदर्शन से एमआई की स्काउट टीम को खासा प्रभावित किया था। दिल्ली के इस ऑलराउंडर को पिछले आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था और अब वह भारत के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर रहे हैं। उन्हें सैंटनर और अल्लाह गजनफर जैसे इंटरनेशनल सितारों के साथ-साथ रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक और सूर्यकुमार यादव जैसे महान बल्लेबाजों से भी सीखने का मौका मिल रहा है। मयंक रावत ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर आईपीएल तक का सफर तय किया है। फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में मयंक ने साल 2024 में डेब्यू किया था, और उन्होंने एक ही मैच खेला है। इस मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था, जबकि गेंदबाजी में वह कोई विकेट नहीं निकाल सके थे। वहीं, 11 टी20 मुकाबलों में मयंक ने 122 के स्ट्राइक रेट से 114 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में 5 विकेट निकाले हैं।


26 साल के रावत ने दिल्ली में कोच राजेश नागर की देखरेख में अपने क्रिकेट सफर की शुरुआत की, जिन्होंने 2011 से उन्हें गाइड किया। एक व्यवस्थित जमीनी स्तर सिस्टम से निकले रावत ने स्कूल और एकेडमी क्रिकेट के दौरान लगातार ट्रेनिंग की और अपने शुरुआती सालों में अपने कोचिंग सेटअप से उन्ह जबरदस्त सपोर्ट मिला।

 

उन्होंने एज-ग्रुप क्रिकेट में शुरुआती दौर में ही अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया। खास तौर पर अंडर-14 स्तर पर मयंक का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने हरियाणा के खिलाफ 220 रन बनाए। वहीं, एक मुकाबले में मयंक ने 244 रनों की एक और शानदार पारी खेली थी। हालांकि, उन्हें शुरुआत में खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले।


रावत को कई सालों तक सीमित मौकों और अपने खेल में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। फिर भी इस दौरान उन्होंने अपने कौशल पर काम करना जारी रखा और अपने ऑलराउंड खेल को बेहतर बनाने की कोशिश करते रहे। उनकी वापसी घरेलू टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन की वजह से हुई। दिल्ली प्रीमियर लीग में मयंक दमदार प्रदर्शन से सुर्खियों में आए। दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में ईस्ट दिल्ली राइडर्स की तरफ से खेलते हुए मयंक ने 180 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 289 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में भी अहम विकेट निकाले। मयंक के इसी प्रदर्शन ने आईपीएल स्काउट्स का ध्यान खींचा। आईपीएल के मंच पर अब मयंक अपने दमदार प्रदर्शन से छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

 
Have something to say? Post your comment
चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

: हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

: ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

: ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

X