Thursday, 26 November 2026
BREAKING
• अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक • शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 265 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,864 के पार • रिकॉर्ड विदेशी निवेश और सस्ते कच्चे तेल के दम पर रुपया वित्त वर्ष 2027 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा • उबर ने जोमैटो के पूर्व एग्जीक्यूटिव राकेश रंजन को भारत और दक्षिण एशिया का प्रमुख किया नियुक्त • ईयर एंडर 2026: टी20 विश्व कप का खिताब, छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट के मैदान पर भारत के लिए बेमिसाल रहा यह साल • क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में कैसा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड? 2020 में करना पड़ा था करारी हार का सामना • माधुरी दीक्षित के घर में हैं दो डॉगी, बताया- 'घर आने की खबर सुनते ही खुशी से उछलने लगते हैं' • कभी न्यूयॉर्क के पार्क में तीन रातें सोए अर्जुन रामपाल, दोस्त के कुत्ते ने बदली किस्मत • 'पुलिस कंपनी' में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे फरदीन खान, खतरनाक लुक ने खींचा ध्यान • 26/11 मुंबई हमलों की बरसी: अमेरिका ने किया शहीदों को याद, गोर बोले- आतंक से मिलकर लड़ेंगे

उतार प्रदेश

यूपी चुनाव 2027 : सपा ने पांच सीटों पर उतारे प्रत्याशी, कैराना से नाहिद हसन और बेहट से उमर अली खान को टिकट

Updated on Wednesday, November 25, 2026 10:56 AM IST

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने चुनावी मैदान में शुरुआती चाल चलते हुए पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर बुंदेलखंड तक पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुनावी तैयारियों का संकेत दे दिया है। इसमें सहारनपुर की दो सीटों के अलावा कैराना, अमरोहा और ललितपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।


सपा ने कैराना से नाहिद हसन और बेहट से उमर अली खान को उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी की ओर से मंगलवार को आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर प्रत्याशियों की सूची साझा की गई। पार्टी ने सूची के साथ 'होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान' का नारा भी दिया है।

जारी सूची के मुताबिक, सहारनपुर जिले की बेहट विधानसभा सीट (01) से उमर अली खान और सहारनपुर सदर सीट (04) से आशु मलिक को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं, शामली जिले की कैराना विधानसभा सीट (08) से नाहिद हसन पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। इसके अलावा अमरोहा विधानसभा सीट (41) से वरिष्ठ नेता महबूब अली को टिकट दिया गया है। बुंदेलखंड क्षेत्र के ललितपुर जिले की ललितपुर विधानसभा सीट (226) से ज्योति लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है। इस तरह पहली सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की चार और बुंदेलखंड की एक सीट को शामिल किया गया है।

विश्लेषकों की मानें तो कांग्रेस और सपा गठबंधन की बातों के बीच सपा ने अपनी पहली सूची घोषित कर दी है, जिसमें सामाजिक समीकरण का ख्याल रखा है। हालांकि इसमें कांग्रेस की कितनी सहमती यह कह पाना मुश्किल है। विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन सपा की ओर से प्रत्याशियों की शुरुआती घोषणा कर दी गई है। संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी ने पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के नारे के साथ उम्मीदवारों का ऐलान कर अपने सामाजिक समीकरणों को भी रेखांकित किया है। पहले से प्रत्याशी घोषित होने से संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों को संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

 

Have something to say? Post your comment
कांग्रेस ने सबसे ज्यादा किया संविधान का दुरुपयोग, संविधान बचाओ यात्रा से जनता को कर रहे गुमराह : बृजभूषण

: कांग्रेस ने सबसे ज्यादा किया संविधान का दुरुपयोग, संविधान बचाओ यात्रा से जनता को कर रहे गुमराह : बृजभूषण

'नौकरी भाजपा के एजेंडे में नहीं', APO-प्री एग्जाम रिजल्ट रद्द होने पर अखिलेश का सरकार पर हमला

: 'नौकरी भाजपा के एजेंडे में नहीं', APO-प्री एग्जाम रिजल्ट रद्द होने पर अखिलेश का सरकार पर हमला

'एनकाउंटर कर दिए हैं, फ्यूचर के लिए कुछ नहीं छोड़ा', कानून व्यवस्था पर CM योगी की दो टूक

: 'एनकाउंटर कर दिए हैं, फ्यूचर के लिए कुछ नहीं छोड़ा', कानून व्यवस्था पर CM योगी की दो टूक

अखिलेश यादव के 26 सीटों वाले फॉर्मूले से भड़की कांग्रेस, अमेठी-रायबरेली पर कैसे मानेगी बात?

: अखिलेश यादव के 26 सीटों वाले फॉर्मूले से भड़की कांग्रेस, अमेठी-रायबरेली पर कैसे मानेगी बात?

काशी में देव दीपावली की दिव्य छटा: लाखों दीयों से रोशन हुए गंगा घाट, पीएम मोदी ने दी बधाई

: काशी में देव दीपावली की दिव्य छटा: लाखों दीयों से रोशन हुए गंगा घाट, पीएम मोदी ने दी बधाई

'हम कोई भिखारी हैं, तय कर लें लड़ाई भाजपा से है या कांग्रेस से', सपा के प्रत्याशी उतारने पर इमरान मसूद का अखिलेश पर तंज

: 'हम कोई भिखारी हैं, तय कर लें लड़ाई भाजपा से है या कांग्रेस से', सपा के प्रत्याशी उतारने पर इमरान मसूद का अखिलेश पर तंज

पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला, 144 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के सीओ बदले

: पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला, 144 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के सीओ बदले

शीट शेयरिंग को लेकर नरम पड़े अखिलेश, कहा-कई सीटें ऐसी जो जीत सकती है कांग्रेस

: शीट शेयरिंग को लेकर नरम पड़े अखिलेश, कहा-कई सीटें ऐसी जो जीत सकती है कांग्रेस

भीड़ जुटाने को थीम सांग का सहारा ले रही बसपा, छह दिसंबर को मायावती भरेंगी हुंकार

: भीड़ जुटाने को थीम सांग का सहारा ले रही बसपा, छह दिसंबर को मायावती भरेंगी हुंकार

अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, 50 लाख के पार पहुंच सकता है आंकड़ा

: अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, 50 लाख के पार पहुंच सकता है आंकड़ा

X