Thursday, 26 November 2026
BREAKING
• संविधान ने साधारण पृष्ठभूमि के बालक को भारत का नेतृत्व करने में सक्षम बनाया: प्रधानमंत्री मोदी • संविधान गौरव दिवस पर बड़ी तैयारी, अमित शाह-नड्डा-नितिन नवीन अलग-अलग शहरों में करेंगे कार्यक्रम • संविधान दिवस पर गडकरी, योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- लोकतंत्र की आत्मा है संविधान • केंद्रीय गृह सचिव और IB प्रमुख आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा • ‘आतंकवाद मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध’, 26/11 मुंबई हमले की बरसी पर अमित शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि • राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बाबासाहेब को किया नमन • UGC नेट दिसंबर 2026: परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होंगे एग्जाम • कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, पीएम मोदी ने बताई विशेषता • ट्रंप ने 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा • हिंद महासागर क्षेत्रीय संगठन की बैठक के लिए सेशेल्स और मॉरीशस के विदेश मंत्री दिल्ली पहुंचे

राष्ट्रीय

हिंद महासागर क्षेत्रीय संगठन की बैठक के लिए सेशेल्स और मॉरीशस के विदेश मंत्री दिल्ली पहुंचे

Updated on Thursday, November 26, 2026 12:04 PM IST

हिंद महासागर क्षेत्रीय संगठन (IORA) की मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में शामिल होने के लिए सेशेल्स के विदेश एवं प्रवासी मामलों के मंत्री बैरी फॉरे गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे। यह उच्चस्तरीय बैठक शुक्रवार, 27 नवंबर को आयोजित होगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सेशेल्स के विदेश मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत समुद्री संबंधों का उल्लेख करते हुए बैरी फॉरे को हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का भरोसेमंद साझेदार बताया।

इससे पहले मॉरीशस के विदेश, क्षेत्रीय एकीकरण एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री धनंजय रामफल भी बैठक में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे। जायसवाल ने उनके आगमन पर पोस्ट कर भारत और मॉरीशस के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को रेखांकित किया।

भारत अपनी 2025-2027 की अध्यक्षता के तहत IORA मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक की मेजबानी कर रहा है। इस बैठक में संगठन के 23 सदस्य देशों और 12 संवाद साझेदारों के प्रतिनिधि नई दिल्ली में जुट रहे हैं। बैठक में क्षेत्रीय सहयोग के मौजूदा ढांचे की समीक्षा और भविष्य की नीतिगत प्राथमिकताओं पर चर्चा की जाएगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले 25 से 26 नवंबर तक नई दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों की समिति (CSO) की 29वीं बैठक आयोजित की जा रही है।

यह उच्चस्तरीय बैठक हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण समय पर हो रही है। इसमें संगठन की भविष्य की नीतिगत दिशा पर विचार-विमर्श करने के साथ क्षेत्रीय सहयोग के मौजूदा ढांचों की समीक्षा और सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान की जाएगी।

वर्ष 2025-2027 के लिए IORA में भारत की अध्यक्षता का विषय ‘हिंद महासागर क्षेत्र में नवाचार, खुलापन, लचीलापन और अनुकूलन क्षमता’ है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, नई दिल्ली में होने वाली बैठक हिंद महासागर क्षेत्र को शांति, स्थिरता, पूर्वानुमेयता और सतत विकास के क्षेत्र के रूप में विकसित करने के महत्व को रेखांकित करेगी।

बैठक में भारत के ‘महासागर’ (MAHASAGAR- म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन) विजन के प्रति प्रतिबद्धता भी दोहराई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य खुले, समावेशी और नियम-आधारित समुद्री व्यवस्था के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना है।

बैठक में हिस्सा लेने के लिए 25 से 27 नवंबर के बीच कई अन्य देशों के प्रतिनिधि भी भारत पहुंच रहे हैं। इनमें सोमालिया के विदेश मामलों के राज्य मंत्री अली मोहम्मद उमर, सिंगापुर के विदेश मामलों के राज्य मंत्री एल्विन टैन और श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ शामिल हैं। मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया के प्रतिनिधियों के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है।

IORA की मंत्रिपरिषद संगठन की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है, जो इसे समग्र नीतिगत और रणनीतिक दिशा प्रदान करती है। वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों की समिति मंत्रिपरिषद के फैसलों के क्रियान्वयन की समीक्षा करती है और संगठन के कार्य कार्यक्रमों के बीच समन्वय स्थापित करती है।

Have something to say? Post your comment
संविधान ने साधारण पृष्ठभूमि के बालक को भारत का नेतृत्व करने में सक्षम बनाया: प्रधानमंत्री मोदी

: संविधान ने साधारण पृष्ठभूमि के बालक को भारत का नेतृत्व करने में सक्षम बनाया: प्रधानमंत्री मोदी

संविधान गौरव दिवस पर बड़ी तैयारी, अमित शाह-नड्डा-नितिन नवीन अलग-अलग शहरों में करेंगे कार्यक्रम

: संविधान गौरव दिवस पर बड़ी तैयारी, अमित शाह-नड्डा-नितिन नवीन अलग-अलग शहरों में करेंगे कार्यक्रम

संविधान दिवस पर गडकरी, योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- लोकतंत्र की आत्मा है संविधान

: संविधान दिवस पर गडकरी, योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- लोकतंत्र की आत्मा है संविधान

केंद्रीय गृह सचिव और IB प्रमुख आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा

: केंद्रीय गृह सचिव और IB प्रमुख आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा

‘आतंकवाद मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध’, 26/11 मुंबई हमले की बरसी पर अमित शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

: ‘आतंकवाद मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध’, 26/11 मुंबई हमले की बरसी पर अमित शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बाबासाहेब को किया नमन

: राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बाबासाहेब को किया नमन

UGC नेट दिसंबर 2026: परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होंगे एग्जाम

: UGC नेट दिसंबर 2026: परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होंगे एग्जाम

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, पीएम मोदी ने बताई विशेषता

: कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, पीएम मोदी ने बताई विशेषता

'हर भारतीय के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे', खड़गे और राहुल गांधी ने दी राष्ट्रीय संविधान दिवस की शुभकामनाएं

: 'हर भारतीय के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे', खड़गे और राहुल गांधी ने दी राष्ट्रीय संविधान दिवस की शुभकामनाएं

‘बम वाली जैकेट पहनकर आर्मी का चेकपोस्ट उड़ा दूंगा’, कश्मीर को पुलवामा की तरह दहलाने की थी साजिश

: ‘बम वाली जैकेट पहनकर आर्मी का चेकपोस्ट उड़ा दूंगा’, कश्मीर को पुलवामा की तरह दहलाने की थी साजिश

X