Friday, 20 November 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्पष्ट संदेश- पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है: मेयर सरबजीत सिंह समाना • 2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि: गुरमीत सिंह खुड्डियां • पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक • पी.एस.एफ.सी. द्वारा कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर विचार-विमर्श; विशेषज्ञों ने संभावनाओं और चुनौतियों पर की चर्चा • पंजाब का नशामुक्ति मॉडल राष्ट्रीय मंच पर बना चर्चा का केंद्र; डॉ. बलजीत कौर ने दिल्ली समिट में प्रस्तुत की व्यापक रणनीति • कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की • प्राइमरी और मास्टर कैडर स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू; शिक्षा विभाग को शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा • भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूलों को और मजबूत बनाने के लिए जल्द करेगी मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती : हरजोत सिंह बैंस • पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 22 नवंबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा • N5N1: देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

पंजाब

पंजाब का नशामुक्ति मॉडल राष्ट्रीय मंच पर बना चर्चा का केंद्र; डॉ. बलजीत कौर ने दिल्ली समिट में प्रस्तुत की व्यापक रणनीति

Updated on Friday, November 20, 2026 19:55 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने नई दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘समावेशी नीति संकल्प—समावेशिता के लिए नीति प्रतिबद्धता’ विभागीय समिट-2026 में पंजाब की नशा विरोधी रणनीति प्रस्तुत की।

समिट के ‘नशामुक्त भारत के लिए नशों की रोकथाम और नशों की मांग में कमी लाने के लिए नई सोच’ विषय पर डॉ. बलजीत कौर ने पंजाब सरकार द्वारा अपनाए गए व्यापक एवं बहुआयामी मॉडल की जानकारी साझा की। इस मॉडल में नशों की रोकथाम, उपचार, पुनर्वास और सामाजिक सहयोग को केंद्र में रखा गया है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि “नशों के खिलाफ लड़ाई केवल एक समस्या को समाप्त करने की नहीं, बल्कि जीवन बचाने, युवाओं को सही दिशा देने और समाज में नई उम्मीद पैदा करने का अभियान है।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार नशों को केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं मानती, बल्कि इसे स्वास्थ्य और सामाजिक चुनौती के रूप में लेते हुए सख्त कार्रवाई के साथ-साथ उपचार, पुनर्वास और जनभागीदारी पर विशेष ध्यान दे रही है।

मंत्री ने बताया कि 1 मार्च, 2025 को शुरू किए गए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत सरकार के प्रत्येक विभाग, जिले और नागरिक को इस लड़ाई का हिस्सा बनाया गया है। यह अभियान समाज के हर वर्ग की भागीदारी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशों की आपूर्ति पर सख्ती बरतने के साथ-साथ नशे की गिरफ्त में आए लोगों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है। अब तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत लगभग 66,000 मामले दर्ज किए गए हैं और करीब 90 प्रतिशत दोषसिद्धि दर हासिल की गई है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा 12,000 से अधिक नशा प्रभावित व्यक्तियों को उपचार से जोड़ा गया है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब में 547 ओओएटी (आउट पेशेंट ओपिओइड असिस्टेड ट्रीटमेंट) केंद्र कार्यरत हैं, जिनके माध्यम से लगभग 3.2 लाख लोगों को मुफ्त उपचार और परामर्श सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उपचार के लिए आने वाले लोगों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और मासिक दाखिले 3,000 से अधिक हो गए हैं।

मंत्री ने बताया कि ‘सूरमा’ पहल के तहत दो वर्ष तक नशामुक्त रहने वाले व्यक्तियों को प्रेरक के रूप में आगे लाया जा रहा है। ये लोग स्कूलों, पुनर्वास केंद्रों और जागरूकता अभियानों में अपने अनुभव साझा करके दूसरों को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘पिंडां दे पहरेदार’ पहल के तहत 15,000 से अधिक ग्राम रक्षा समितियां और 1.25 लाख सदस्य नशों के खिलाफ जागरूकता एवं रोकथाम में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इनकी सूचनाओं के आधार पर 4,338 एफआईआर दर्ज की गई हैं और कई प्रभावित व्यक्तियों को उपचार से जोड़ा गया है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि 3,600 से अधिक स्कूलों के 7.5 लाख विद्यार्थियों को नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जे-पॉल की सहायता से तैयार पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाई गई है, जिसके परिणामस्वरूप चिट्टे के एक बार सेवन से ही नशे की लत लगने के खतरे के प्रति जागरूकता 60 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सरकारी स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण संबंधी गतिविधियां करवाई जा रही हैं। 30,000 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, 40 कॉलेजों में ‘संगत क्लब’ बनाए जा रहे हैं और 23 मानसिक स्वास्थ्य फेलो भी तैनात किए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए खेलों को नशा रोकथाम का महत्वपूर्ण माध्यम बनाया गया है। पंजाब सरकार द्वारा 3,100 गांवों में खेल मैदानों के लिए 1,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और खेल प्रशिक्षकों की संख्या 500 से बढ़ाकर 2,458 कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि ‘सेफ पंजाब’ व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से नागरिकों से प्राप्त 56,578 सूचनाओं में से 20,875 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जो इस अभियान में लोगों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जेलों में भी उपचार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। 20 जेलों में ओओएटी क्लीनिक संचालित हैं, 25,000 कैदियों की जांच की जा चुकी है और 8 नशामुक्ति केंद्र कार्यशील किए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि 360-डिग्री दृष्टिकोण (समग्र रणनीति) अपनाते हुए मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान का दृष्टिकोण पंजाब की युवा शक्ति को सही दिशा देकर एक स्वस्थ, खुशहाल और नशामुक्त ‘रंगला पंजाब’ बनाना है। पंजाब सरकार नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है और नशा छोड़ने वाले व्यक्तियों को सम्मान, सहायता तथा पुनर्वास के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत के प्रधानमंत्री ने भी नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में आयोजित इस समिट में शिरकत की, जिससे सामाजिक न्याय, समावेशी नीतियों और देशव्यापी सामाजिक चुनौतियों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों को और अधिक महत्व मिला।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब का मॉडल सख्त कार्रवाई, मानवीय दृष्टिकोण और जनभागीदारी के तीन मजबूत स्तंभों पर आधारित है, जो नशामुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्पष्ट संदेश- पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है: मेयर सरबजीत सिंह समाना

: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्पष्ट संदेश- पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है: मेयर सरबजीत सिंह समाना

2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि: गुरमीत सिंह खुड्डियां

: 2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि: गुरमीत सिंह खुड्डियां

पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

: पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

पी.एस.एफ.सी. द्वारा कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर विचार-विमर्श; विशेषज्ञों ने संभावनाओं और चुनौतियों पर की चर्चा

: पी.एस.एफ.सी. द्वारा कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर विचार-विमर्श; विशेषज्ञों ने संभावनाओं और चुनौतियों पर की चर्चा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

प्राइमरी और मास्टर कैडर स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू; शिक्षा विभाग को शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा

: प्राइमरी और मास्टर कैडर स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू; शिक्षा विभाग को शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 22 नवंबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा

: पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 22 नवंबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा

'मेरी रसोई' योजना के तहत दूसरी तिमाही के दौरान अब तक 3.89 लाख किटों के वितरण के साथ लुधियाना अग्रणी

: 'मेरी रसोई' योजना के तहत दूसरी तिमाही के दौरान अब तक 3.89 लाख किटों के वितरण के साथ लुधियाना अग्रणी

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

X