Wednesday, 04 November 2026
BREAKING
• पीएम मोदी 5 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे संवाद • भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिवसीय दौरे पर काठमांडू पहुंचे • ग्लोबल साउथ के देशों को मिलेगा सस्ती और टिकाऊ तकनीक का लाभ, CSIR-DAKSHIN के बीच समझौता • भारतीय रेलवे ने अक्टूबर में दर्ज की अब तक की सबसे अधिक माल ढुलाई, 145.07 मिलियन टन पहुंचा आंकड़ा • NTPC की 2032 तक बिजली उत्पादन क्षमता 149 GW करने की योजना, 58 GW की होगी बढ़ोतरी • जितिन प्रसाद ने पोलैंड का किया दौरा, AI और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर • पीयूष गोयल ने आर्थिक साझेदारी बढ़ाने के लिए डेनमार्क के मंत्री के साथ की बातचीत, आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर बनी सहमति • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को मिला नया गौरव: मुख्‍यमंत्री योगी • गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आज • ‘आत्मज्ञान से मिलती है आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास’, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित

व्यापार

कच्चे तेल में गिरावट से बाजार को सहारा, सेंसेक्स 384 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,960 पर बंद

Updated on Wednesday, November 04, 2026 17:22 PM IST

कच्चे तेल में गिरावट से भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार पांचवें सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 383.55 अंक या 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,301.40 और निफ्टी 149.75 अंक या 0.63 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,960.60 पर बंद हुआ।

बाजार में व्यापक स्तर पर खरीदारी देखी गई। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 909.25 अंक या 1.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,505.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 373.55 अंक या 2.00 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,026.40 पर बंद हुआ।

सूचकांकों में निफ्टी मीडिया 5.15 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 2.85 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 2.80 प्रतिशत टॉप गेनर्स थे। इसके अलावा, निफ्टी इंडिया डिफेंस 2.49 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 2.17 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.04 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.65 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस 1.54 प्रतिशत की तेजी के साथ सबसे ज्यादा बढ़ने वाले सूचकांक थे।

सूचकांकों में केवल निफ्टी आईटी ही 1.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में बीईएल, टाइटन, इंडिगो, बजाज फाइनेंस,आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल गेनर्स थे। टीसीएस, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, इटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, एलएंडटी और एचयूएल लूजर्स थे।

दलाल स्ट्रीट पर “दिवाली की आतिशबाजी” जारी है, जहां रिस्क लेने की क्षमता बढ़ने के साथ मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। अमेरिका के मध्यावधि चुनावों के नतीजों से वैश्विक धारणा में सुधार हुआ है। इससे व्यापार और टैरिफ नीतियों को लेकर अधिक संतुलित रुख अपनाने की उम्मीदें जगी हैं, जिससे उभरते बाजारों में एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशकों) का निवेश बढ़ सकता है।

आगामी केंद्रीय बजट में टैक्स में राहत मिलने की उम्मीद, उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजे और त्योहारी सीजन में मजबूत खपत ने इस तेजी को और बढ़ावा दिया। बेहतर कमाई की संभावनाओं और मजबूत घरेलू मांग के चलते निकट भविष्य में बाजार का रुख सकारात्मक रहने की उम्मीद है। वहीं, कच्चे तेल में लगातार गिरावट से भी बाजार को सहारा मिल रहा है।

Have something to say? Post your comment
आरबीआई ने वित्तीय बाजारों के लिए नई समिति टीसीसीएफएम का किया गठन

: आरबीआई ने वित्तीय बाजारों के लिए नई समिति टीसीसीएफएम का किया गठन

भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि चार महीने के उच्चतम स्तर पर, अक्टूबर में PMI बढ़कर 55.8

: भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि चार महीने के उच्चतम स्तर पर, अक्टूबर में PMI बढ़कर 55.8

लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला

: लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला

आईटीसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 20 प्रतिशत घटा; आय 18,401 करोड़ रुपए रही

: आईटीसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 20 प्रतिशत घटा; आय 18,401 करोड़ रुपए रही

कैपिटल गेन टैक्स को लेकर विदेशी निवेशकों की चिंताएं सुनेगी सरकार : वित्त मंत्री सीतारमण

: कैपिटल गेन टैक्स को लेकर विदेशी निवेशकों की चिंताएं सुनेगी सरकार : वित्त मंत्री सीतारमण

राजनीतिक आयोजन खत्म हो जाते हैं, लेकिन व्यापारिक नुकसान लंबे समय तक रहता है: इंडिया ब्लॉक रैली पर दिल्ली व्यापार महासंघ

: राजनीतिक आयोजन खत्म हो जाते हैं, लेकिन व्यापारिक नुकसान लंबे समय तक रहता है: इंडिया ब्लॉक रैली पर दिल्ली व्यापार महासंघ

दिवाली से पहले बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 900 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी

: दिवाली से पहले बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 900 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी

इंडिया गठबंधन की रैली से दिल्ली के व्यापार को 11,000 करोड़ रुपए का नुकसान, 80 प्रतिशत दुकानें रहीं बंद: सीटीआई

: इंडिया गठबंधन की रैली से दिल्ली के व्यापार को 11,000 करोड़ रुपए का नुकसान, 80 प्रतिशत दुकानें रहीं बंद: सीटीआई

कोल इंडिया ने 51वें स्थापना दिवस पर बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में 70.3 मिलियन टन कोयला आपूर्ति दर्ज

: कोल इंडिया ने 51वें स्थापना दिवस पर बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में 70.3 मिलियन टन कोयला आपूर्ति दर्ज

नवंबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 10 रुपए महंगा, एटीएफ 1.37 रुपए बढ़ी

: नवंबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 10 रुपए महंगा, एटीएफ 1.37 रुपए बढ़ी

X