Wednesday, 04 November 2026
BREAKING
• पीएम मोदी 5 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे संवाद • भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिवसीय दौरे पर काठमांडू पहुंचे • ग्लोबल साउथ के देशों को मिलेगा सस्ती और टिकाऊ तकनीक का लाभ, CSIR-DAKSHIN के बीच समझौता • भारतीय रेलवे ने अक्टूबर में दर्ज की अब तक की सबसे अधिक माल ढुलाई, 145.07 मिलियन टन पहुंचा आंकड़ा • NTPC की 2032 तक बिजली उत्पादन क्षमता 149 GW करने की योजना, 58 GW की होगी बढ़ोतरी • जितिन प्रसाद ने पोलैंड का किया दौरा, AI और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर • पीयूष गोयल ने आर्थिक साझेदारी बढ़ाने के लिए डेनमार्क के मंत्री के साथ की बातचीत, आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर बनी सहमति • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को मिला नया गौरव: मुख्‍यमंत्री योगी • गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आज • ‘आत्मज्ञान से मिलती है आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास’, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित

व्यापार

भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि चार महीने के उच्चतम स्तर पर, अक्टूबर में PMI बढ़कर 55.8

Updated on Wednesday, November 04, 2026 17:20 PM IST

मजबूत मांग और नए ऑर्डरों में बढ़ोतरी के चलते भारत के सेवा क्षेत्र ने अक्टूबर में चार महीने की सबसे तेज वृद्धि दर्ज की। एचएसबीसी के ताजा परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) आंकड़ों के अनुसार, सेवा क्षेत्र का पीएमआई सितंबर के 55.2 से बढ़कर अक्टूबर में 55.8 पर पहुंच गया। यह पिछले चार महीनों का सर्वोच्च स्तर है और सेवा क्षेत्र में लगातार मजबूत कारोबारी गतिविधियों का संकेत देता है।

सर्विसेज पीएमआई का स्तर 50 से ऊपर रहना आर्थिक गतिविधियों में विस्तार को दर्शाता है। अक्टूबर में यह न केवल 50 के तटस्थ स्तर से काफी ऊपर रहा, बल्कि इसके दीर्घकालिक औसत से भी बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया गया। सकारात्मक संकेत यह भी रहा कि इनपुट लागत मुद्रास्फीति अगस्त 2020 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। इसके साथ ही सेवा प्रदाताओं द्वारा ग्राहकों से वसूले जाने वाले शुल्कों में वृद्धि की गति भी जून के बाद सबसे कमजोर रही।

सेवा और विनिर्माण दोनों क्षेत्रों को मिलाकर तैयार किया जाने वाला समग्र पीएमआई (कंपोजिट पीएमआई) सितंबर के 55.9 से बढ़कर अक्टूबर में 56.2 पर पहुंच गया। यह पिछले चार महीनों में कुल आर्थिक उत्पादन में सबसे तेज बढ़ोतरी को दर्शाता है और देश में मजबूत कारोबारी गतिविधियों का संकेत देता है।

एचएसबीसी की मुख्य भारत अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा कि भारत का सेवा क्षेत्र पीएमआई अक्टूबर में बढ़कर 55.8 पर पहुंच गया, जो चार महीने का उच्चतम स्तर है। उन्होंने बताया कि कारोबारी परिस्थितियों में सतर्क सुधार देखने को मिला है। हालांकि कुल मांग मजबूत बनी रही, लेकिन निर्यात ऑर्डरों की वृद्धि दर फरवरी 2023 के बाद सबसे धीमी रही।

उन्होंने कहा कि इनपुट और आउटपुट दोनों कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही, लेकिन इसकी गति सितंबर की तुलना में कम रही, जिससे मुद्रास्फीति के दबाव में कुछ राहत के संकेत मिले हैं।

पीएमआई सर्वेक्षण के अनुसार, सेवा अर्थव्यवस्था के सभी चार प्रमुख क्षेत्रों में नए कारोबार और उत्पादन में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जिनमें वित्त एवं बीमा क्षेत्र सबसे आगे रहा, जबकि रियल एस्टेट और बिजनेस सर्विसेज क्षेत्र अपेक्षाकृत पीछे रहा।

आंकड़ों से यह भी पता चला है कि अक्टूबर में बिक्री वृद्धि का मुख्य स्रोत घरेलू बाजार रहा। भारतीय उपभोक्ताओं और व्यवसायों से मिली मांग ने सेवा क्षेत्र के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

भविष्य को लेकर भी सेवा क्षेत्र की कंपनियां आशावादी बनी हुई हैं। सर्वेक्षण में शामिल सेवा प्रदाताओं ने अगले 12 महीनों के दौरान उत्पादन और कारोबार में और वृद्धि की उम्मीद जताई है।

इस बीच ताजा आंकड़ों से यह भी पता चला कि सेवा क्षेत्र की कंपनियां लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने में सफल रहीं। पिछले चार महीनों में तीसरी बार अधूरे कार्यों की मात्रा में कमी आई है, हालांकि यह गिरावट सीमित रही, जिसके चलते अक्टूबर के दौरान रोजगार वृद्धि की गति थोड़ी धीमी पड़ गई।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि सेवा क्षेत्र में महंगाई का दबाव विनिर्माण क्षेत्र की तुलना में कम रहा। इससे संकेत मिलता है कि सेवा उद्योग लागत नियंत्रण के मामले में अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में है और इससे आने वाले महीनों में उपभोक्ताओं को भी राहत मिल सकती है।

Have something to say? Post your comment
कच्चे तेल में गिरावट से बाजार को सहारा, सेंसेक्स 384 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,960 पर बंद

: कच्चे तेल में गिरावट से बाजार को सहारा, सेंसेक्स 384 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,960 पर बंद

आरबीआई ने वित्तीय बाजारों के लिए नई समिति टीसीसीएफएम का किया गठन

: आरबीआई ने वित्तीय बाजारों के लिए नई समिति टीसीसीएफएम का किया गठन

लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला

: लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला

आईटीसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 20 प्रतिशत घटा; आय 18,401 करोड़ रुपए रही

: आईटीसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 20 प्रतिशत घटा; आय 18,401 करोड़ रुपए रही

कैपिटल गेन टैक्स को लेकर विदेशी निवेशकों की चिंताएं सुनेगी सरकार : वित्त मंत्री सीतारमण

: कैपिटल गेन टैक्स को लेकर विदेशी निवेशकों की चिंताएं सुनेगी सरकार : वित्त मंत्री सीतारमण

राजनीतिक आयोजन खत्म हो जाते हैं, लेकिन व्यापारिक नुकसान लंबे समय तक रहता है: इंडिया ब्लॉक रैली पर दिल्ली व्यापार महासंघ

: राजनीतिक आयोजन खत्म हो जाते हैं, लेकिन व्यापारिक नुकसान लंबे समय तक रहता है: इंडिया ब्लॉक रैली पर दिल्ली व्यापार महासंघ

दिवाली से पहले बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 900 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी

: दिवाली से पहले बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 900 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी

इंडिया गठबंधन की रैली से दिल्ली के व्यापार को 11,000 करोड़ रुपए का नुकसान, 80 प्रतिशत दुकानें रहीं बंद: सीटीआई

: इंडिया गठबंधन की रैली से दिल्ली के व्यापार को 11,000 करोड़ रुपए का नुकसान, 80 प्रतिशत दुकानें रहीं बंद: सीटीआई

कोल इंडिया ने 51वें स्थापना दिवस पर बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में 70.3 मिलियन टन कोयला आपूर्ति दर्ज

: कोल इंडिया ने 51वें स्थापना दिवस पर बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में 70.3 मिलियन टन कोयला आपूर्ति दर्ज

नवंबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 10 रुपए महंगा, एटीएफ 1.37 रुपए बढ़ी

: नवंबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 10 रुपए महंगा, एटीएफ 1.37 रुपए बढ़ी

X