Friday, 30 October 2026
BREAKING
• कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी • जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी • भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम • भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास • भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित • हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी • अमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटन, 2027 चुनाव पर फोकस • अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर • भारत में 2011 से 2023 के बीच 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले: विश्व बैंक • 1 नवंबर से दिल्ली में वाहनों पर सख्त पाबंदी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की संशोधित GRAP गाइडलाइंस

दुनिया

भारत में 2011 से 2023 के बीच 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले: विश्व बैंक

Updated on Friday, October 30, 2026 18:30 PM IST

नई दिल्ली : भारत में वर्ष 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। इस दौरान अत्यधिक गरीबी में रहने वाली आबादी का अनुपात 27.1 प्रतिशत से घटकर 2.6 प्रतिशत रह गया। विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 की ‘पॉवर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ’ रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 की क्रय शक्ति समानता (PPP) के आधार पर प्रतिदिन 4.20 डॉलर से कम आय वाले लोगों का अनुपात भी इस अवधि में 57.7 प्रतिशत से घटकर 16.1 प्रतिशत पर आ गया। विश्व बैंक ने इस प्रगति को दुनिया में गरीबी में आई सबसे तेज गिरावटों में से एक बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मौद्रिक और गैर-मौद्रिक, दोनों तरह के गरीबी संकेतकों में सुधार हुआ है।

रोजगार और सरकारी सहायता से घटी गरीबी
विश्व बैंक ने गरीबी में कमी के प्रमुख कारणों में खपत में मजबूत वृद्धि, रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी और विशेष रूप से महिलाओं की रोजगार में बढ़ती भागीदारी को शामिल किया है। इसके अलावा, खाद्य सब्सिडी सहित सामाजिक सहायता योजनाओं के विस्तार ने भी इसमें योगदान दिया है।

रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि आने वाले वर्षों में भी गरीबी में कमी जारी रह सकती है, हालांकि इसकी रफ्तार धीमी रहने की संभावना है। प्रतिदिन 4.20 डॉलर की आय सीमा के आधार पर गरीबी दर 2026 में अनुमानित 14.2 प्रतिशत से घटकर 2028 तक 12.1 प्रतिशत हो सकती है।

विश्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि ये अनुमान माइक्रोसिमुलेशन पर आधारित हैं और नए श्रम बाजार तथा व्यापक आर्थिक आंकड़े उपलब्ध होने के साथ इनमें बदलाव हो सकता है।

बहुआयामी गरीबी में भी आई गिरावट
रिपोर्ट के अनुसार, गैर-मौद्रिक यानी बहुआयामी गरीबी में भी उल्लेखनीय कमी आई है। ऑक्सफोर्ड पॉवर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनिशिएटिव के बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) के आधार पर गरीबी दर 2005-06 में 53.8 प्रतिशत थी, जो 2019-21 में घटकर 16.4 प्रतिशत रह गई।

वहीं, विश्व बैंक के अपने बहुआयामी गरीबी माप के अनुसार, 2022-23 में यह दर 15.5 प्रतिशत थी।

यूपी से पश्चिम बंगाल तक गरीब आबादी का बड़ा हिस्सा
गरीबी में कमी के बावजूद रिपोर्ट में क्षेत्रीय असमानताओं और रोजगार से जुड़ी चुनौतियों की ओर ध्यान दिलाया गया है। भारत की करीब 57 प्रतिशत गरीब आबादी उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक फैले एक सटे हुए क्षेत्र में रहती है। ऐसे में इन राज्यों में उत्पादक रोजगार के अवसर बढ़ाना गरीबी कम करने के लिए महत्वपूर्ण माना गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2017 से 2023 के बीच देश में रोजगार पाने वाले लोगों की संख्या में करीब 13.4 करोड़ की वृद्धि हुई। यह कामकाजी उम्र की आबादी में हुई बढ़ोतरी से लगभग दोगुनी थी। इस वृद्धि में ग्रामीण महिलाओं की बड़ी भूमिका रही, जिन्होंने बड़ी संख्या में भुगतान वाले रोजगार में प्रवेश किया।

युवाओं की बेरोजगारी और कम आय बनी चुनौती
हालांकि, रोजगार में बढ़ोतरी के बावजूद कुछ चुनौतियां बनी हुई हैं। वित्त वर्ष 2025-26 और 2026-27 की पहली तिमाहियों के बीच युवाओं में बेरोजगारी दर 14.6 प्रतिशत से बढ़कर 15.9 प्रतिशत हो गई। इसका असर विशेष रूप से ग्रामीण युवा महिलाओं पर देखा गया।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वास्तविक कमाई में व्यापक रूप से कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। रोजगार में वृद्धि का बड़ा हिस्सा अपेक्षाकृत कम उत्पादकता वाली गतिविधियों में केंद्रित रहा है।

विश्व बैंक ने बताया कि गरीबी के अनुमान परिवारों के उपभोग से जुड़े सर्वेक्षणों पर आधारित हैं। साथ ही, हाल के वर्षों में गरीबी में आई कुछ कमी वास्तविक कल्याण सुधारों के साथ-साथ मापन पद्धति में हुए सुधारों को भी दर्शा सकती है।

Have something to say? Post your comment
भारत-EU FTA पर हस्ताक्षर करने के लिए दिसंबर में ब्रसेल्स जाएंगे PM मोदी: यूरोपीय परिषद प्रमुख

: भारत-EU FTA पर हस्ताक्षर करने के लिए दिसंबर में ब्रसेल्स जाएंगे PM मोदी: यूरोपीय परिषद प्रमुख

नेपाल की 6 और चोटियों को 8,000 मीटर से ऊंचे पर्वतों की सूची में शामिल कराने की पहल

: नेपाल की 6 और चोटियों को 8,000 मीटर से ऊंचे पर्वतों की सूची में शामिल कराने की पहल

इजरायल चुनाव: नेतन्याहू के लिकुड गठबंधन को 53 सीटें, विपक्ष को 48 और अरब दलों को 19 सीटें

: इजरायल चुनाव: नेतन्याहू के लिकुड गठबंधन को 53 सीटें, विपक्ष को 48 और अरब दलों को 19 सीटें

भूटान की ग्लेशियल झील के फटने से बंगाल और असम में फ्लैश फ्लड का अलर्ट

: भूटान की ग्लेशियल झील के फटने से बंगाल और असम में फ्लैश फ्लड का अलर्ट

राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

: राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

: दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

: स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

X