Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

राष्ट्रीय

Operation Trident के तहत NCB की 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की

Updated on Monday, October 26, 2026 14:44 PM IST

नई दिल्ली : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ (Operation Trident) के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई नशीले पदार्थों के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और जब्ती-केंद्रित कार्रवाई से आगे बढ़कर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की रणनीति के अनुरूप है।

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर कहा
सोशल मीडिया हैंडल एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में रविवार को इसकी जानकारी देते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार का ड्रग्स के खिलाफ कड़ा प्रहार जारी है। हमारी एजेंसियों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 जगहों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-कार्टेल को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में 100 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का पता चला, 1,424 बैंक खाते फ्रीज किए गए और 17.82 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। ऑपरेशन के दौरान, 500 डेटोनेटर और 12 लाख रुपये नकद जब्त किए गए और 18 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

अमित शाह ने केन्द्रीय एजेंसियों और तीनों राज्यों की पुलिस बलों की एंटी-नारकोटिक्स टीम को बधाई दी
अमित शाह ने आगे कहा कि यह नेटवर्क ‘ Death Triangle Corridor’ के जरिए भारत, म्यांमार और बांग्लादेश की सीमाओं से नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई 31 दिसंबर 2029 तक नशीले पदार्थों के हर नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के भारत के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। नशीले पदार्थों के इन तस्कर गिरोहों का पूरी तरह से खात्मा होने तक भारत इन पर कड़ा प्रहार करता रहेगा। केन्द्रीय गृह मंत्री ने केन्द्रीय एजेंसियों और तीनों राज्यों की पुलिस बलों वाली एंटी-नारकोटिक्स टीम को बधाई दी।

गृह मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में बताया कि तीनों राज्यों में केंद्रीय एजेंसियों और राज्य पुलिस बलों ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ एवं वित्तीय सिंडिकेट के खिलाफ बड़े पैमाने पर संयुक्त अभियान चलाया। ‘नारकोटिक्स कंट्रोल विजन डॉक्यूमेंट (2026-2029)’ के अनुरूप, ऑपरेशन ट्राइडेंट केवल नशीले पदार्थों को जब्त करने के बजाय, पूरे नेटवर्क को तोड़ने और उनके वित्तीय स्रोतों को नष्ट करने की नई रणनीति पर केन्द्रित है, जिससे अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोहों को जड़ से खत्म किया जा सके।

ऑपरेशन ट्राइडेंट
गृह मंत्रालय के अनुसार, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 23 अक्टूबर 2026 की सुबह ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ का नेतृत्व किया। विभिन्न एजेंसियों के बीच असाधारण समन्वय का प्रदर्शन करते हुए, NCB ने मिजोरम पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के साथ सटीक तालमेल स्थापित कर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह के संचालन तंत्र और वित्तीय आधार को ध्वस्त करने के लिए व्यापक एवं एक साथ कार्रवाई शुरू की। ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ मिजोरम में मादक पदार्थों के बड़े तस्करों और उनके सहयोगियों को निशाना बनाने के लिए खुफिया जानकारी साझा करने तथा अभियान की योजना बनाने में विभिन्न संस्थानों के बीच उत्कृष्ट समन्वय का एक आदर्श उदाहरण है। केन्द्रीय और राज्य की प्रवर्तन एजेंसियों के बीच कई दिनों तक गोपनीय खुफिया सूचनाओं के एकीकरण, संयुक्त रूप से लक्ष्यों की पहचान और उच्चस्तरीय बैठकों के बाद सावधानीपूर्वक इस अभियान की योजना बनाई गई। इसका उद्देश्य तस्करी गिरोहों के लॉजिस्टिक्स केंद्रों और उनके अवैध वित्तीय नेटवर्क पर एक साथ प्रहार करना था।

विभिन्न एजेंसियों की 38 संयुक्त टीमों ने एक साथ काम किया
एकीकृत कमान संरचना के तहत सटीक रणनीति के साथ कार्रवाई करते हुए पूर्वोत्तर के तीन राज्यों, असम, मिजोरम और मणिपुर में पहले से चिह्नित 38 स्थानों पर विभिन्न एजेंसियों की 38 संयुक्त टीमों ने एक साथ काम किया। इस समन्वित कार्रवाई के तहत प्रमुख शहरी केंद्रों और संवेदनशील सीमावर्ती गलियारों को व्यापक रूप से कवर किया गया। इनमें मिजोरम के आइजॉल, चम्फाई और भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित रणनीतिक व्यापारिक कस्बा जोखॉथर शामिल थे। इसके साथ ही मणिपुर के चूड़ाचांदपुर और असम के कछार क्षेत्र के ट्रांज़िट कॉरिडोर में स्थित संबंधित ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और व्यापक क्षेत्र में फैले अभियान के बावजूद, विभिन्न विभागों के बीच उत्कृष्ट समन्वय सुनिश्चित किया गया। इसके परिणामस्वरूप सभी तलाशी, पूछताछ और वित्तीय ऑडिट एक साथ संपन्न किए गए, जिससे संदिग्धों को फरार होने या अवैध संपत्तियों को छिपाने का अवसर नहीं मिला।

अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश
यह बहु-राज्यीय अभियान NCB, मिजोरम पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा उन मामलों में की गई निरंतर खुफिया-आधारित जांच का परिणाम है, जिनमें पूरे नेटवर्क की 360 डिग्री जांच के लिए आगे और पीछे के संपर्कों की पड़ताल की गई। लगातार की गई जांच से म्यांमार स्थित सरगना थांगसिंतुआंग उर्फ चिंतुआंग उर्फ त्लुआंगा के नेतृत्व वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश हुआ। NCB, चम्फाई पुलिस और मिजोरम आबकारी विभाग में NDPS अधिनियम के तहत दर्ज 10 से अधिक मामलों में वह वांछित है।

वह म्यांमार–मिजोरम–मणिपुर–असम–त्रिपुरा गलियारे के जरिए मेथामफेटामाइन और हेरोइन की भारत के मुख्य भूभाग और बांग्लादेश में सीमा पार तस्करी का संचालन करता था। जांच के पिछले चरणों में इस गिरोह के कई प्रमुख स्तंभों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया गया, जिनमें शामिल हैं-

थांगसिंतुआंग उर्फ चिंतुआंग उर्फ त्लुआंगा (सरगना): विभिन्न राज्यों में गहन निगरानी, खुफिया जानकारी जुटाने और लगातार कार्रवाई के बाद उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

वुंगखानथॉना (प्रमुख सहयोगी): वह म्यांमार से आने वाली खेपों की आवाजाही और डिलीवरी का समन्वय करने वाला करीबी सहयोगी था। उसे गिरफ्तार किया गया और बाद में कठोर PIT-NDPS अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया।

ललरमपारी (प्रमुख हवाला संचालक): इसे NCB ने 08.08.2024 को गिरफ्तार किया। जांच में इस नेटवर्क से जुड़े लगभग ₹100 करोड़ के अवैध हवाला लेनदेन का खुलासा हुआ, जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई और अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को फ्रीज किया गया।

अबू सालेह उर्फ सैफुद्दीन (असम कॉरिडोर में लॉजिस्टिक्स प्रमुख): इसे 20.11.2025 को असम के कछार से गिरफ्तार किया गया। वह असम कॉरिडोर में मादक पदार्थों की ढुलाई का समन्वय करने वाला प्रमुख भारतीय संचालक था और NDPS अधिनियम के तहत दर्ज कई मामलों से जुड़ा था।

गौरतलब हो, इस सफल कार्रवाई के दौरान विस्तृत वित्तीय विश्लेषण और डिजिटल फॉरेंसिक जांच से सहयोगियों, मुखौटा कंपनियों और धन हस्तांतरित करने वाले बिचौलियों का एक व्यापक नेटवर्क सामने आया। इसी के मद्देनजर ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत बड़े पैमाने पर समन्वित कार्रवाई की गई।

 

Have something to say? Post your comment
लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

: लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

: E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

: पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

: ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

: जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

: केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

: पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

: डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

: भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

X