Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

Updated on Tuesday, October 27, 2026 17:34 PM IST

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनोहर लाल और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गुरु रामदास साहिब को उनके प्रकाश पर्व पर नमन किया है।

गृह अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा, ” सिख धर्म के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। श्री गुरु रामदास जी ने अमृतसर नगर की नींव रखकर आस्था का वह केंद्र दिया, जो आज भी समूचे विश्व को सेवा और समरसता का संदेश दे रहा है। उन्होंने भेदभाव से ऊपर उठकर समस्त मानवता को एक सूत्र में बंधने के लिए प्रेरित किया और सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म बताया। उनकी महान शिक्षाएं मानवता का मार्गदर्शन करती रहेंगी।”

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “श्री गुरु रामदास साहिब जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं। श्री गुरु रामदास जी को कोटि-कोटि नमन।”

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “सिख पंथ के चतुर्थ गुरु, सेवा और समरसता के प्रतीक श्री गुरु रामदास जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर उनके चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन! गुरु रामदास जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन सेवा, भक्ति और विनम्रता के आदर्शों को समर्पित किया। अमृतसर नगरी की स्थापना कर उन्होंने सिख पंथ और भारतीय संस्कृति को नई ऊंचाई प्रदान की। गुरु साहिब ने लंगर प्रथा को भी अधिक सुदृढ़ किया, जो सभी के लिए समानता और भाईचारे का प्रतीक बनी। उनकी शिक्षाएं आज भी समतामूलक समाज एवं मानवता की सेवा के लिए राह दिखाती हैं।”

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “सेवा और त्याग के प्रतीक, सिख पंथ के चतुर्थ गुरु, गुरु साहिब श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर कोटि-कोटि नमन। उनकी शिक्षाएं और जनकल्याण का संदेश हर युग में मानवता, परोपकार और एक आदर्श समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “सेवा को साधना, विनम्रता को शक्ति और प्रेम को प्रभु तक पहुंचने का मार्ग बताने वाले सिख पंथ के चतुर्थ गुरु, गुरु साहिब श्री गुरु रामदास जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व की समस्त सिख बंधुओं, श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। उनकी पावन शिक्षाएं हर मन में सेवा, हर हृदय में प्रेम और हर जीवन में ‘सरबत दा भला’ की भावना को पुष्ट करें।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “सेवा, सहजता और विनम्रता के पुंज, सिख धर्म के चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को लख-लख बधाइयां! अमृतसर साहिब के संस्थापक गुरु साहिब का निःस्वार्थ सेवा, समरसता और समर्पण का पावन संदेश हम सभी को सदैव मानवता के कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहे।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “सिख पंथ के चतुर्थ गुरु श्री गुरु रामदास जी साहिब के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं। आपके संदेश विश्व बंधुत्व, मानव कल्याण एवं जनसेवा का मार्ग दिखाते हैं। आपके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, “सिख पंथ के चतुर्थ गुरु, धन-धन श्री गुरु रामदास साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन। श्री अमृतसर साहिब की पावन नींव रखने वाले गुरु साहिब ने अपनी गुरबाणी से नाम सिमरन, सेवा, विनम्रता और सरबत दा भला का संदेश दिया। गुरु साहिब की शिक्षाएं हमें प्रेम, समानता और निःस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, “सेवा, समर्पण एवं मानवता के प्रतीक, सिख धर्म के चतुर्थ गुरु श्री गुरु रामदास जी के पावन प्रकाश पर्व पर उन्हें शत-शत नमन! उन्होंने अपनी आध्यात्मिक शिक्षाओं, विनम्रता और सेवाभाव से मानवता को प्रेम एवं परोपकार का मार्ग दिखाया। उनका जीवन हमें अहंकार से दूर रहकर सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।”

Have something to say? Post your comment
लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

: लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

: E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

: पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

: ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

: जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

: पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

: डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

: भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

राजनाथ सिंह का खड़गे को जवाब, प्रधानमंत्री मोदी को ऐसी टिप्पणियों से विचलित नहीं किया जा सकता

: राजनाथ सिंह का खड़गे को जवाब, प्रधानमंत्री मोदी को ऐसी टिप्पणियों से विचलित नहीं किया जा सकता

X