Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

राष्ट्रीय

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

Updated on Tuesday, October 27, 2026 17:33 PM IST

नई दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ पिछले 6 घंटों के दौरान 23 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। यह और अधिक तीव्र होकर एक ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ में बदल गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी-मध्य और सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव लगभग पश्चिम की ओर बढ़ा और अब एक चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ में बदल गया। भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह 5.30 बजे यह तूफान पूर्वी-मध्य और उससे सटे पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित था। यह स्थान श्री विजय पुरम (अंडमान द्वीप समूह) से लगभग 590 किमी उत्तर-पश्चिम में, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 650 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 730 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 830 किमी पूर्व में और बापटला (आंध्र प्रदेश) से 910 किमी पूर्व में स्थित था ।

मंगलवार को मौसम विभाग ने जानकारी दी कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में मौजूद भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ पिछले 6 घंटों के दौरान 23 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है और अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है।

आईएमडी ने बताया कि सोमवार रात 11.30 बजे यह तूफान इसी क्षेत्र में, 15.9 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 86.0 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास केंद्रित था। यह स्थान गोपालपुर (ओडिशा) से 400 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 350 किमी दक्षिण-पूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 420 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 520 किमी पूर्व, बापटला (आंध्र प्रदेश) से 590 किमी पूर्व और श्री विजय पुरम (अंडमान द्वीप समूह) से 870 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर स्थित है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, चक्रवात के मंगलवार की शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते रहने की प्रबल संभावना है। इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर मुड़ने और 28 अक्टूबर की सुबह तक आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार करने की संभावना है। यह तूफान बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यनम के निकट से गुजरेगा। उस समय यह एक ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ के रूप में होगा, जिसमें हवा की निरंतर गति 115-125 किमी प्रति घंटा होगी, और झोंकों के साथ यह गति 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव के कारण 27 और 28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में, 28 अक्टूबर को ओडिशा में, 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में और 29 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 27 और 29 अक्टूबर को ओडिशा में, 28 अक्टूबर को विदर्भ और तेलंगाना में, 30 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 29 अक्टूबर को झारखंड में और 29 व 30 अक्तूबर को बिहार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Have something to say? Post your comment
लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

: लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

: E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

: पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

: ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

: जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

: केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

: पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

: डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

: भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

राजनाथ सिंह का खड़गे को जवाब, प्रधानमंत्री मोदी को ऐसी टिप्पणियों से विचलित नहीं किया जा सकता

: राजनाथ सिंह का खड़गे को जवाब, प्रधानमंत्री मोदी को ऐसी टिप्पणियों से विचलित नहीं किया जा सकता

X