Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

राष्ट्रीय

लिकटेंस्टीन के प्रिंस एलोइस पत्नी के साथ पहुंचे गुजरात

Updated on Monday, October 26, 2026 14:33 PM IST

नई दिल्ली : लिकटेंस्टीन के वंशागुनत प्रिंस एलोइस और उनकी पत्नी, प्रिंसेस सोफिया, भारत की अपनी राजकीय यात्रा पर सोमवार को गुजरात पहुंचे। वडोदरा हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गुजरात के राज्य मंत्री प्रफुल्लभाई पानशेरिया और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने राजकुमार और राजकुमारी का स्वागत किया। इसके बाद, शाही जोड़े का काफिला वडोदरा हवाई अड्डे से मंजूसर स्थित एक कंपनी के दौरे के लिए रवाना हुआ।

राजकुमार एलोइस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर अपनी राजकीय यात्रा के लिए मुंबई पहुंचे। जिसकी जानकारी विदेश मंत्रालय (एमईए) ने दी थी।

उनके साथ पत्नी राजकुमारी सोफिया और उच्च-स्तरीय सरकारी व व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है, जिसमें उद्योग जगत के प्रमुख नेता शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए प्रिंस के आगमन की जानकारी दी। लिखा, “भारत में आपका हार्दिक स्वागत है! लिकटेंस्टीन के राजकुमार एलोइस भारत की राजकीय यात्रा पर मुंबई पहुंचे। महाराष्ट्र सरकार के प्रोटोकॉल मंत्री जयकुमार रावल ने उनका स्वागत किया। भारत और लिकटेंस्टीन के बीच साझा मूल्यों पर आधारित मधुर और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं।”

राजकुमार एलोइस की 2026 में यह भारत की दूसरी यात्रा है; इससे पहले वे फरवरी में ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आए थे। 2010 और 2018 में भी भारत आ चुके है।

मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राजकुमार एलोइस का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर उनसे मुलाकात करेंगे। राजकुमार एलोइस राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को हैदराबाद हाउस में राजकुमार एलोइस की प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत होगी। इस दौरान वे व्यापार और निवेश, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग, तथा लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान पर चर्चा करेंगे। साथ ही, वे क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा करेंगे।

गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी, राजकुमार एलोइस से मुलाकात करेंगे। राजकुमार एलोइस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे, जो उनके सम्मान में एक आधिकारिक भोज (बैंक्वेट) का आयोजन करेंगी।

Have something to say? Post your comment
लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

: लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

: E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

: पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

: ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

: जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

: केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

: पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

: डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

: भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

X