Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

राष्ट्रीय

'वोकल फॉर लोकल' से आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा पूरा, स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को दें प्राथमिकता: पीएम मोदी

Updated on Sunday, October 25, 2026 17:11 PM IST

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 139वें एपिसोड में स्वदेशी उत्पादों का जिक्र करते हुए उन्हें अपनाने की अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "त्योहारों के इस मौसम में आसपास बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अब लोग खरीदारी करते समय स्वदेशी उत्पादों को महत्व देने लगे हैं। 'वोकल फॉर लोकल' की यह भावना अब हमारे उत्पादों को दुनिया के बाजारों तक पहुंचा रही है। बिहार के पूर्णिया का मखाना अब ग्रीस तक पहुंच रहा है। कर्नाटक के कलबुर्गी की अरहर दाल मालदीव पहुंच रही है। इसका मतलब है कि भारत के किसानों के लिए दुनिया में नए बाजार खुल रहे हैं।"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "स्थानीय उत्पादों की चर्चा करते हुए एक और विषय की ओर ध्यान ले जाना चाहता हूं। किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता के साथ ही उसकी पैकेजिंग भी मायने रखती है। कई बार हम बाजार में अच्छी पैकेजिंग देखकर कई चीजें हाथ में उठाते हैं। हम पैकेजिंग देखकर ही उस उत्पाद के बारे में जानना चाहते हैं। इसी बात को समझते हुए अब पैकेजिंग पर भी जोर दिया जा रहा है।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "महाराष्ट्र में आदिवासी समुदाय ने अपने बनाए उत्पादों की पैकेजिंग पर बहुत फोकस किया है। सबरी नेचुरल के जरिए शहद, महुआ, चिरौंजी और बांस से बने उत्पाद बाजार में लाए जा रहे हैं। इनकी पैकेजिंग पर आदिवासी कला की छाप है। इस पैकेजिंग को जापान का प्रतिष्ठित गुड डिजाइन अवार्ड मिला है। हमारे युवा भी इस क्षेत्र में नया प्रयोग कर रहे हैं। कर्नाटक का बांबू स्टार्टअप, बांस और खेतों से निकाले जाने वाले अवशेषों से पैकेजिंग मैटेरियल बना रहा है।"

पीएम मोदी ने कहा, "जब स्थानीय उत्पादों की बात होती है तो खादी की चर्चा स्वाभाविक है। इस बार गांधी जयंती पर सिर्फ एक दिन में गांधी ग्रामोद्योग के उत्पादों की बिक्री 28 करोड़ रुपये से अधिक रही। यह पिछले साल से 1.5 करोड़ रुपये अधिक है, यानी खादी की लोकप्रियता निरंतर बढ़ती जा रही है। इसका लाभ उन लोगों तक भी पहुंच रहा है, जिनके हुनर और मेहनत से खादी हैंडीक्राफ्ट जैसी कई चीजें तैयार हो रही हैं।"

प्रधानमंत्री ने स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील करते हुए कहा, "त्योहारों पर लोग अपने परिवार और प्रियजनों के लिए बहुत कुछ खरीदते हैं। इस बार भी खरीदारी करते समय स्थानीय कारीगरों के बनाए गए उत्पादों को प्राथमिकता दें। आपकी खरीदारी से उनका उत्साह बढ़ेगा और वोकल फॉर लोकल अभियान आगे बढ़ेगा। ये अभियान जितनी तेजी से बढ़ेगा, उतनी ही तेजी से आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होगा।"

 

Have something to say? Post your comment
लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

: लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

: E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

: पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

: ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

: जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

: केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

: पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

: डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

: भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

X