Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

राष्ट्रीय

गाजियाबाद में मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

Updated on Saturday, October 24, 2026 13:44 PM IST

गाजियाबाद:  गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और धोखाधड़ी, छीनेती की घटनाओं में शामिल दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार थाना सिहानी गेट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पूर्व में हुई धोखाधड़ी, छीनेती की घटना में शामिल आरोपी दोबारा वारदात को अंजाम देने की फिराक में निकले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मेरठ रोड पर डीपीएस स्कूल के पास चेकिंग शुरू कर दी थी।

एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया, "शुक्रवार रात 11 बजे हम लोगों को मुखबिर से सूचना मिली की सिहानी गेट पर पहले भी घटना में शामिल संदिग्ध लोग एक और अपराध करने की फिराक में हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने मेरठ रोड पर डीपीएस स्कूल के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान, स्कूटर पर सवार दो संदिग्ध लोगों को रुकने का इशारा किया गया। इस दौरान वे भागने की कोशिश करने लगे और पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी।"

उन्होंने बताया कि पुलिस की आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में, दोनों संदिग्धों के पैरों में गोली लग गई। घायल संदिग्धों ने अपनी पहचान गौरव और विवेक के रूप में बताई है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, खोखा कारतूस के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है। आरोपियों से पूछताछ की गई तो। उन्होंने बताया कि उन पर कई थानों में मुकदमे दर्ज है और वह एनसीआर क्षेत्रों में धोखाधड़ी, छीनेती की घटना करते हैं। इसके अलावा, वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। बरामदगी के आधार पर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने एनसीआर में धोखाधड़ी, छीनेती की वारदातों को अंजाम देने की बात भी बताई है। दोनों घायल आरोपियों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ ही पूर्व में हुई धोखाधड़ी, छीनेती की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Have something to say? Post your comment
लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

: लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

: E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

: पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

: ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

: जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

: केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

: पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

: डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

: भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

X