Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

राष्ट्रीय

एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी बधाई

Updated on Friday, October 23, 2026 15:19 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों दिलीप, तेजस नंदकुमार, रवन्नी वलसानैनी, सोलाईराज धर्मराज और स्वातिक पाटिल को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उनके आगामी खेल सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

दिलीप ने 400 मीटर टी47 में जीता स्वर्ण
प्रधानमंत्री ने पुरुषों की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में शानदार समय के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले दिलीप को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन के साथ अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करना उल्लेखनीय उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने उनकी गति, दृढ़ संकल्प और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि भारत को उन पर गर्व है।

तेजस नंदकुमार ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस7 में जीता कांस्य
पीएम नरेंद्र मोदी ने पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस7 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले तेजस नंदकुमार को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि तेजस की दृढ़ता, कड़ी मेहनत और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के प्रति प्रतिबद्धता सराहनीय है। प्रधानमंत्री ने उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

रवन्नी वलसानैनी ने 400 मीटर टी11 में जीता कांस्य
प्रधानमंत्री ने महिलाओं की 400 मीटर टी11 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली रवन्नी वलसानैनी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रवन्नी का प्रदर्शन उनकी प्रतिभा और एकाग्रता का शानदार उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

सोलाईराज धर्मराज ने एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर जीता स्वर्ण
पुरुषों की लंबी कूद टी44/टी62/टी64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले सोलाईराज धर्मराज को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपने ही एशियाई रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर सोलाईराज ने एक बार फिर अपने कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री ने उन्हें इस शानदार जीत के लिए बधाई देते हुए भविष्य में और ऊंचाइयां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

स्वातिक पाटिल ने तैराकी में जीता कांस्य
प्रधानमंत्री मोदी ने पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी9 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले स्वातिक पाटिल को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वातिक की उपलब्धि उनके अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने उनके खेल सफर में निरंतर सफलता की कामना की।कराया।

Have something to say? Post your comment
लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

: लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

: E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

: पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

: ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

: जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

: केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

: पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

: डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

: भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

X