Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

राष्ट्रीय

केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

Updated on Thursday, October 22, 2026 17:19 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी 8,941 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधा।

अमित शाह ने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां सिर्फ बहाने की राजनीति करती हैं। उन्होंने कहा, "इससे पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की सरकार थी। वो बहाने बनाते थे कि हमें यह मदद नहीं मिली, वह मदद नहीं मिली। केजरीवाल जी मेरे पास आपकी हर बात का जवाब है मगर मैं जवाब तब दूंगा, जब पंजाब में भी आपकी सरकार को हम उखाड़कर फेंक देंगे।"

उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। कूड़े के पहाड़ों को लेकर उन्होंने कहा कि पिछली सरकार सिर्फ राजनीति करती रही जबकि भाजपा ने कूड़े के पहाड़ों को नीचे लाने का काम किया है।

गृह मंत्री ने कहा, "मैं आज यह कहकर जाता हूं कि 2 साल बाद आपको वहां बगीचा दिखाई देगा।" उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने मोदी सरकार की मदद से 2.17 करोड़ मीट्रिक टन कचरा साफ कर दिया है और 100 एकड़ जमीन को कचरे के पहाड़ से मुक्त कराया है। उन्होंने कहा, "केजरीवाल जी इसको प्रशासन कहते हैं और बहाने बनाने से कोई काम नहीं होता।"

यमुना की सफाई को लेकर अमित शाह ने बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि 2029 से पहले हम यमुना के पानी को शुद्ध करके आपके पास आएंगे। केजरीवाल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "केजरीवाल जी आपने 3 बार यमुना में डुबकी लगाने का झूठा वादा किया। आपने तो डुबकी नहीं लगाई लेकिन आपके कटआउट को डुबकी लगवाई तो वो भी बीमार हो गया और एम्स में भर्ती करना पड़ा।"

उन्होंने कहा कि यमुना के शुद्धिकरण के लिए पिछली सरकार ने कुछ काम नहीं किया जबकि भाजपा सरकार ने विश्वस्तरीय काम किया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 3 साल का एक एक्शन प्लान बनाया है। अमित शाह ने कहा, "हम दिल्ली के हर घर को गटर के पानी के सीवरेज का कनेक्शन देंगे और हर घर में शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने का काम भी करेंगे।"

पंजाब को लेकर भी अमित शाह ने आम आदमी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि वह मंगलवार को पंजाब गए थे और वहां आप सरकार के नेतृत्व में नशे का व्यापार जिस तरह पला-बढ़ा है, उसे देखा। पंजाब की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार वहां एनडीए की सरकार बनने वाली है।

अमित शाह ने कहा, "केजरीवाल जी आप याद रखना कि बहाने की राजनीति लंबी नहीं चलती बल्कि परिणाम लाने पड़ते हैं। दिल्ली से हार गए, पंजाब में डेरा जमाकर वहां के मुख्यमंत्री को काम भी नहीं करने देते हो, वहां का काम बिगाड़ रहे हो।"

उन्होंने कहा, "आप मेरी बात ध्यान से सुन लो, अगले चुनाव में आप पार्टी का वहां सूपड़ा साफ होने वाला है और हम 2029 तक पंजाब में नशे के काले कारोबार को समाप्त कर देंगे।"

Have something to say? Post your comment
लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

: लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

: E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

: पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

: ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

: जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

: केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

: पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

: डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

: भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

X