Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

राष्ट्रीय

हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क

Updated on Thursday, October 22, 2026 17:17 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। बैठक से पहले दोनों ने एक दूसरे का गर्मजोशी से एक दूसरे का अभिवादन किया।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, दोनों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने, व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, नवीकरणीय ऊर्जा और उभरती तकनीक पर चर्चा होगी। दोनों नेता आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क का गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत-पोलैंड संबंधों को और मजबूत करने और नए अवसरों की तलाश करने पर चर्चा होगी।"

इससे पहले, टस्क ने नई दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी प्रधानमंत्री टस्क से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।

विदेश मंत्री जयशंकर ने 'एक्स' पर लिखा, "पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मिलकर खुशी हुई। भारत-पोलैंड के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने पर उनके विचारों की सराहना करता हूँ। हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात का इंतजार है।"

टस्क बुधवार शाम को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरे का उद्देश्य रक्षा, व्यापार और रणनीतिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना है।

हवाई अड्डे पर पहुंचने पर, प्रधानमंत्री टस्क का खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "नई दिल्ली पहुंचने पर पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क का हार्दिक स्वागत है। हवाई अड्डे पर राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने उनका स्वागत किया। यह दौरा भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को नई गति देगा और हमारे पुराने संबंधों को और गहरा करेगा।"

टस्क के साथ पोलैंड के वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमांस्की और एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी आया है। एमईए के अनुसार, पोलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में पीएम टस्क की यह भारत की दूसरी यात्रा है; इससे पहले वे 2010 में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भारत आए थे।

दिल्ली में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद, पीएम टस्क बेंगलुरु जाएंगे। वहां वे सूचना प्रौद्योगिकी (आईटटी) और अंतरिक्ष क्षेत्र सहित विभिन्न व्यावसायिक हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे। 22 अक्टूबर को नई दिल्ली में और 23 अक्टूबर को बेंगलुरु में 'भारत-पोलैंड बिजनेस फोरम' का आयोजन किया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment
लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

: लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

: E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

: पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

: ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

: जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

: केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

: पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

: डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

: भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

X