Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

राष्ट्रीय

महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि

Updated on Monday, October 19, 2026 15:13 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर महानवमी पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सभी ने मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री के चरणों में नमन करते हुए सुख, समृद्धि, सद्बुद्धि और आरोग्य की कामना की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का संदेश
ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, “समस्त देशवासियों को शारदीय नवरात्र के नवम दिवस और महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। मां आद्यशक्ति के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री के श्रीचरणों में कोटिशः नमन।” उन्होंने आगे कहा कि ज्ञान, साधना और सिद्धि की अधिष्ठात्री मां का दिव्य स्वरूप जीवन में विवेक, आध्यात्मिक चेतना और आत्मबोध का संचार करता है। प्रार्थना है कि मां भगवती की असीम अनुकंपा से प्रत्येक व्यक्ति का जीवन ज्ञान, संतुलन और सदाचार से परिपूर्ण हो तथा भौतिक उन्नति के साथ आध्यात्मिक उत्कर्ष का मार्ग भी खुले।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रार्थना
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “पावन महानवमी की सभी श्रद्धालुओं और देशवासियों को अनंत मंगलकामनाएं। अष्ट सिद्धि, नौ निधियों की प्रदाता मां सिद्धिदात्री की कृपा से सभी के जीवन में सुयशपूर्ण जीवन, समृद्धि व आरोग्यता का वास हो। जय मा सिद्धिदात्री।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद संदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “नवदुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री के चरणों में कोटि-कोटि नमन। उनकी कृपा से सभी के संकल्प सिद्ध हों, जीवन में सुख-समृद्धि और सद्बुद्धि का वास हो तथा लोकमंगल का मार्ग प्रशस्त हो।”

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का संदेश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा कि मां सिद्धिदात्री की आराधना का यह अवसर भक्ति की शक्ति, ज्ञान के प्रकाश और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज में सद्भाव, राष्ट्र में एकता और सेवा-सद्कर्म के संकल्प को सुदृढ़ करने की कामना की।

अन्य मुख्यमंत्रियों की शुभकामनाएं
– राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां से सिद्धि, ज्ञान, आरोग्य और सफलता का आशीर्वाद मांगा।
– हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सर्वसिद्धि प्रदायिनी मां से सुख-समृद्धि-आरोग्य का आशीर्वाद और जनसेवा के संकल्प को शक्ति देने की प्रार्थना की।
– मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिद्धि और मोक्ष की देवी मां सिद्धिदात्री के चरणों में नमन करते हुए कहा कि मां की कृपा बनी रहे और सभी की मनोकामनाएं पूरी हों।

Have something to say? Post your comment
लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

: लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

: E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

: पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

: ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

: जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

: केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

: पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

: डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

: भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

X