Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

राष्ट्रीय

टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस

Updated on Monday, October 19, 2026 13:03 PM IST

नागपुर(एजेंसी) : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की निंदा की है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "यह एक बहुत ही गंभीर और निंदनीय मामला है। मुंबई पुलिस ने इसे बहुत गंभीरता से लिया है। पुलिस को हमलावरों के बारे में कुछ सुराग मिले हैं। उन्हीं के आधार पर मुंबई पुलिस काम कर रही है। हमलावरों की पहचान भी कर ली गई है और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।"

सीएम फडणवीस ने चेतावनी दी कि कोई भी गैंग हो या कोई भी व्यक्ति हो, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। अगर कोई धमकियां देकर कोई डराने का काम करता है, तो मुंबई पुलिस जानती है कि उसे कैसे सीधा करना है।

उन्होंने आगे कहा, "हम हमलावरों के आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे। विशेष रूप से इनमें से कोई भी महाराष्ट्र के भीतर से काम नहीं करता है। जो लोग महाराष्ट्र से काम कर रहे थे, उन्हें हमने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। ये लोग महाराष्ट्र के बाहर या देश के बाहर से ऑपरेट कर रहे हैं।"

फडणवीस ने कहा, "हम उन राज्यों के साथ समन्वय कर रहे हैं, जहां से वे ऑपरेट कर रहे हैं। जो सरगना विदेश से ऑपरेट कर रहे हैं, वहां पर केंद्र सरकार की मदद लेकर हम उन्हें ढूंढ निकालेंगे। ये लोग (हमलावर) डरपोक हैं और छिपकर हमला करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इनके हमलों को नाकाम किया जाएगा।"

देवेंद्र फडणवीस ने अपने बयान में कहा, "उनके (हमलावर) आका चाहे कहीं भी छिपे हों, पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा, लेकिन हम निश्चित रूप से परिणाम लाएंगे। मुंबई पुलिस ने पहले भी साबित किया है कि ऐसे अपराधी दुनिया में कहीं भी छिप जाएं, मुंबई पुलिस उन्हें ढूंढ निकालती है और बाहर ले आती है। इस घटना से जुड़े हर पहलू का विश्लेषण किया जाएगा। जो भी जरूरी कदम उठाने होंगे, वे उठाए जाएंगे। मेरा मानना है कि मुंबई पुलिस एक बेहद पेशेवर फोर्स है, और इस तरह की घटना के बाद वे सभी जरूरी कदम उठाएंगे।"

इसी बीच, मुख्यमंत्री फडणवीस ने विरोधी दलों को भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, "विपक्षी पार्टियां टारगेट (सरकार को) करने का काम कर रही हैं। वह पहले अपने गिरेबां में झांककर देखें। ये वही लोग हैं, जिनके कार्यकाल में स्वयं सरकार अपनी पुलिस से हत्याएं करवाती थी। शायद विपक्ष मनसुख हिरेन की हत्या की घटना को भूल गया है। शायद ये भूल गए कि किस तरह इन्होंने ट्रांसफर और पोस्टिंग में पैसा खाया था। किस प्रकार से इनके मंत्रियों को जेल में जाना पड़ा था। किस प्रकार से देश के सबसे बड़े उद्योगपति भी पिछली सरकार (उद्धव ठाकरे सरकार) के कार्यकाल में सुरक्षित नहीं थी।"

Have something to say? Post your comment
लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

: लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

: E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

: पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

: ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

: जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

: केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

: पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

: डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

: भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

X