Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

हिमाचल प्रदेश

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Updated on Sunday, October 18, 2026 20:17 PM IST

शिमला : विश्वविख्यात कुल्लू दशहरा की धूम अब विदेशी धरती पर भी देखने को मिल रही है। कनाडा की राजधानी ओटावा स्थित प्रतिष्ठित पार्लियामैंट हिल में हिमाचली प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन (एचपीजीए) द्वारा कुल्लू दशहरा का भव्य आयोजन किया गया। इस अंतर्राष्ट्रीय समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर जनसमूह को संबोधित किया और हिमाचली प्रवासियों को इस शानदार पहल के लिए बधाई दी।


विश्वभर में बज रहा हिमाचलियों का डंका : सीएम सुक्खू
मुख्यमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि भारतीय प्रवासियों द्वारा दुनियाभर में जिस श्रद्धा, उत्साह और सम्मान के साथ भारतीय त्योहार मनाए जाते हैं, वह विविधता में एकता की गौरवशाली विरासत का प्रमाण है। दशहरा पर्व को बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें सदैव सत्य और न्याय के पक्ष में निर्भीकता से खड़े रहने की प्रेरणा देता है। सीएम सुक्खू ने गर्व जताते हुए कहा कि कनाडा के राष्ट्रीय स्थल पर इस आयोजन का होना यह दर्शाता है कि विश्वभर में हिमाचल प्रदेश के लोगों के कौशल, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को सम्मान मिल रहा है।


नाटी, झमाकड़ा और हिमाचली धाम ने मोहा मन
इस भव्य समारोह की मेजबानी ऑरलियन्स की सांसद मैरी-फ्रांस लालोंद ने की, जबकि इसका सफल आयोजन एचपीजीए और 35 से अधिक भारत-कनाडाई संगठनों के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक हिमाचली नाटी, झमाकड़ा लोकनृत्य और रामलीला के जीवंत मंचन ने समां बांध दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण हिमाचली सत्कार रहा, जहां विदेशी अतिथियों और प्रवासियों को पारंपरिक 'हिमाचली धाम' परोसी गई। इससे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश के विशिष्ट खानपान और संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली।


वैश्विक मंच पर संस्कृति को बढ़ावा दे रहा एचपीजीए
कनाडा के प्रमुख नेता मार्क कार्नी ने भी कुल्लू दशहरा के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कनाडा के बहु-सांस्कृतिक स्वरूप को समृद्ध बनाने में भारत-कनाडाई समुदाय के योगदान को मूल्यवान बताया। वहीं, एचपीजीए के निदेशक मंडल के सदस्यों भाग्य चंद्र, अरुण चौहान, विवेक नजर, संजीव ठाकुर, आशु कालिया और पूनम गुलरिया ने हिमाचली संस्कृति, पर्यटन और प्राकृतिक सुंदरता को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने हिमाचली समुदाय को एकजुट करने के लिए एचपीजीए के इन प्रयासों की जमकर सराहना की।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

: कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

: घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

: 'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

: हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

: सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

: बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

: हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

: कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

: अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

X