Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

राष्ट्रीय

कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

Updated on Sunday, October 18, 2026 15:35 PM IST

कोलकाता(एजेंसी) : पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी कि उत्तर कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में हुई दुखद भगदड़ मामले में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और पुलिस कमिश्नर के साथ मिलकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए 25 लाख रुपये मुआवजा और एक नौकरी देने की घोषणा की है। जवाबदेही तय करने के लिए एसटीएफ जांच कराई जाएगी। सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 1800 345 5678 भी जारी किया है।

वहीं, इस भगदड़ मामले में पुलिस ने आयोजकों, स्वयंसेवकों समेत 12 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। यह भगदड़ चोरबगान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में हुई थी, जिसमें 19 लोगों की जान चली गई। रविवार को फॉरेंसिक टीम मुक्तारामबाबू स्ट्रीट स्थित घटनास्थल पर पहुंची। कम से कम 25 घायल राज्य के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में मृतकों और घायलों के परिवारों से मिलने के बाद शनिवार रात 1 बजे पूजा पंडाल का निरीक्षण किया और पुलिस तथा आयोजकों से बात की।

उन्होंने ऐलान किया कि राज्य सरकार प्रत्येक मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देगी। उन्होंने घटना की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, "हर घायल को 5 लाख रुपये भी दिए जाएंगे और उनकी पसंद के किसी भी अस्पताल में इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। कलकत्ता हाईकोर्ट के एक मौजूदा जज की अध्यक्षता में एसआईटी इस घटना की जांच करेगी। एसआईटी में एसटीएफ, सीआईडी और अन्य विभागों के सदस्य शामिल होंगे।"

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपए देने की घोषणा की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों की मौत की खबर बेहद दिल दहला देने वाली है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के संपर्क में हैं।

Have something to say? Post your comment
लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

: लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

: E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

: पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

: ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

: जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

: केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

: पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

: डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

: भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

X