Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

राष्ट्रीय

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

Updated on Friday, October 16, 2026 17:19 PM IST

नई द‍िल्‍ली : बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने और उन्हें ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए सख्त नियम बनाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी।

यह याचिका एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल और उसके निदेशक ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की है। याचिका में कहा गया है कि बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाना राज्य सरकार और केंद्र सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया के कारण बच्चे कई तरह की मानसिक और शारीरिक दिक्कतों से जूझ रहे हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाना ही एकमात्र व्यावहारिक विकल्प है।

याचिकाकर्ताओं ने बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल से उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर गहरी चिंता जताई है। याचिका में कहा गया है कि सोशल मीडिया का अनियंत्रित इस्तेमाल बच्चों में डिप्रेशन, घबराहट, चिंता, भावनात्मक परेशानी और कम आत्मसम्मान जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।

इसके अलावा, याचिका में बच्चों के व्यवहार से जुड़ा डेटा इकट्ठा करने और ऐसे प्लेटफॉर्म डिजाइन का इस्तेमाल करने का मुद्दा भी उठाया गया है, जिनका मकसद बच्चों को लंबे समय तक प्लेटफॉर्म पर उलझाए रखना होता है। याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि इनमें से कुछ खतरे तुरंत सामने नहीं आते और अक्सर माता-पिता या शिक्षकों को इनका पता तब तक नहीं चलता, जब तक कि काफी नुकसान न हो चुका हो।

सोशल मीडिया और स्मार्टफोन का अत्यधिक इस्तेमाल बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है और इसी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट का यह नोटिस अहम माना जा रहा है। कई मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि करीब 37 प्रतिशत बच्चे डिप्रेशन, एंग्जायटी (चिंता) और साइबर बुलिंग (ऑनलाइन उत्पीड़न) से पीड़ित हैं। करीब 12 से 13 वर्ष की उम्र के बच्चों में सोशल मीडिया के कारण चिंता और अवसाद का खतरा दोगुना हो जाता है।

 

Have something to say? Post your comment
लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

: लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

: E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

: पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

: ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

: जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

: केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

: पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

: डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

: भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

X