Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

राष्ट्रीय

पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

Updated on Friday, October 16, 2026 17:04 PM IST

नई द‍िल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 दिसंबर 2026 को कनाडा का दौरा करेंगे। शुक्रवार को ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच हाल ही में हुई टेलीफोन बातचीत के बाद लिया गया है। उच्चायोग ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11-12 दिसंबर 2026 को कनाडा का दौरा करेंगे।” इसमें कहा गया कि दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों में बनी सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा तथा लोगों के बीच आपसी संबंधों में ठोस परिणाम हासिल करने पर सहमत हुए हैं।


पीएम मोदी ने की सार्थक बातचीत की तारीफ
मंगलवार को हुई टेलीफोनिक बातचीत को प्रधानमंत्री मोदी ने सौहार्दपूर्ण और सार्थक बताया। एक्स पर पोस्ट में उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई। हम भारत-कनाडा संबंधों में बनी सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और अपनी रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों—जैसे व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों—में ठोस परिणाम हासिल करने की दिशा में काम करने पर सहमत हुए हैं।” उन्होंने आगे कहा, “भारत और कनाडा मिलकर एक अधिक स्थिर और समृद्ध दुनिया के निर्माण में योगदान दे रहे हैं।”


CEPA और व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य
कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत जल्द से जल्द पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के प्रयासों का समर्थन किया। उन्होंने कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के नेतृत्व में ‘टीम कनाडा ट्रेड मिशन’ के भारत आने और विदेश मंत्री अनीता आनंद की नई दिल्ली यात्रा का भी स्वागत किया। दोनों नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भू-राजनीतिक अस्थिरता, ऊर्जा और कृषि क्षेत्र में भरोसेमंद साझेदारों की जरूरत पर भी चर्चा की। कार्नी ने यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की सराहना की।


आनंद और सिद्धू की भारत यात्रा से बढ़ाई रफ्तार
बुधवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान व्यापार, निवेश, सुरक्षा, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच आदान-प्रदान पर बातचीत हुई। आनंद ने एक्स पर लिखा, “कनाडा और भारत के पास मिलकर एक अधिक समृद्ध भविष्य बनाने की अपार संभावनाएं हैं।” उन्होंने लगभग 80 वर्षों के राजनयिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि परिवारों, छात्रों और उद्यमियों की कई पीढ़ियों ने इन रिश्तों को मजबूत किया है। उन्होंने एक साल पहले डॉ. जयशंकर से हुई मुलाकात के बाद व्यापार वार्ता, ऊर्जा, नवाचार और सुरक्षा में हुई प्रगति पर संतोष जताया।


इस बीच, मनिंदर सिद्धू लगभग 300 व्यावसायिक प्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए हैं। यह ‘टीम कनाडा ट्रेड मिशन’ का हिस्सा है, जिसका मकसद प्रमुख क्षेत्रों में व्यावसायिक अवसर तलाशना है। दोनों देश CEPA वार्ता को आगे बढ़ाकर व्यापार और निवेश के मौके बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की आगामी कनाडा यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है।

Have something to say? Post your comment
लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

: लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

: E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

: पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

: ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

: जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

: केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

: पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

: डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

: भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

X