Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

राष्ट्रीय

नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

Updated on Friday, October 16, 2026 17:02 PM IST

नई द‍िल्‍ली : नवरात्रि के छठे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत सुभाषित साझा कर मां कात्यायनी को प्रणाम किया। उन्होंने देवी की स्तुति में एक प्रसिद्ध श्लोक पोस्ट किया, जिसका भावार्थ हर भक्त के मन को छू लेने वाला है।

पीएम मोदी ने लिखा—
“तव च का किल न स्तुतिरम्बिके! सकलशब्दमयी किल ते तनुः।
निखिलमूर्तिषु मे भवदन्वयो मनसिजासु बहिःप्रसरासु च॥”

इस श्लोक का भावार्थ है— हे जगदंबिके! संसार में भला ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं है? क्योंकि आपका स्वरूप तो समस्त शब्दों से बना है। हे देवी! मेरे मन में उठने वाले सभी विचारों और बाहर दिखाई देने वाली समस्त आकृतियों व मूर्तियों में मुझे आपका ही स्वरूप दिखाई देता है।

देवीमयी स्तुति का यह अंश क्यों खास?
यह संस्कृत श्लोक मां दुर्गा की प्रसिद्ध स्तुति ‘देवीमयी’ का हिस्सा है। इसमें साधक की उस उच्च अवस्था का वर्णन है, जब उसे पूरी सृष्टि, वाणी और मन के हर संकल्प-विकल्प में केवल देवी के ही दर्शन होते हैं। साधक कहता है कि देवी का विग्रह ही संपूर्ण शब्दों और अक्षरों से रचा गया है, इसलिए हर शब्द उनकी स्तुति बन जाता है।

आज मां कात्यायनी की पूजा
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की आराधना की जाती है। मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की चार भुजाएं हैं। एक हाथ में तलवार, दूसरे में कमल पुष्प तथा शेष दोनों हाथ वरदा और अभय मुद्रा में हैं। उनका वाहन सिंह है। मान्यता है कि महर्षि कात्यायन की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने उनके यहां पुत्री रूप में जन्म लिया था, इसलिए इन्हें कात्यायनी कहा जाता है। भक्त मुख्य रूप से शीघ्र विवाह, वैवाहिक बाधाओं के निवारण और मनचाहा वर पाने के लिए मां कात्यायनी की उपासना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के इस पोस्ट ने एक बार फिर नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति और संस्कृति के संदेश को सोशल मीडिया पर जीवंत कर दिया है।

Have something to say? Post your comment
लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

: लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

: E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

: पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

: ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

: जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

: केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

: पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

: डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

: भारत-चिली एफटीए अंतिम चरण में, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर भी तेज प्रगति: पीयूष गोयल

X