Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

हिमाचल प्रदेश

Shimla: एचआरटीसी की 366 पुरानी बसें होंगी बेड़े से बाहर, प्रदेश भर में स्थापित होंगे चार्जिंग स्टेशन

Updated on Thursday, October 08, 2026 19:57 PM IST


शिमला : एचआरटीसी की 15 साल पुरानी और 9 लाख किलोमीटर माइलेज पूरी कर चुकी पुरानी डीजल बसें बेड़े से बाहर होंगी। इन बसों के स्थान पर इलैक्ट्रिक बसें चलेंगी। निगम प्रबंधन जल्द ही पुरानी बसों की ऑक्शन करेगा। पुरानी बसों की ऑक्शन के बाद निगम नई बसों की भी खरीद करेगा और ई-बसें रूटों पर चलाएगा। प्रदेश भर में ई-बसों का संचालन सही तरीके से होगा और हर जगह बसों को फास्ट चार्जिंग स्टेशन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सरकार 60 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च करेगी। वहीं इससे पहले चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 110 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इस राशि से प्रदेश भर में ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि ई-बसों के सफल संचालन के लिए सरकार नई ई-बसों की खरीद कर रही है, ताकि प्रदेश में ई-बसों का संचालन हो सके और प्रदूषण की मात्रा भी घट सके।


उन्होंने बताया कि निगम में 250 डीजल बसों की खरीद प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी, जबकि 366 पुरानी बसों को चरणबद्ध तरीके से बेड़े से बाहर किया जाएगा, जिसकी प्रकिया जल्द शुरू होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य एचआरटीसी को आर्थिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाना है। नए बस बेड़े, ग्रीन हाइड्रोजन और इलैक्ट्रिक बसों को बढ़ावा देने के साथ पुराने वाहनों को हटाने से जहां यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी प्रदेश को आगे बढ़ाया जा सकेगा।


एचआरटीसी की ग्रांट 71 करोड़ करने व पर्यावरण सैस हटाने की मांग
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि एचआरटीसी का घाटा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सरकार से एचआरटीसी की ग्रांट को 58 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 71 करोड़ रुपए करने का आग्रह किया गया है। वहीं ई-बसों के पर्यावरण हितैषी संचालन को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी चार्जिंग पर लगने वाले प्रति यूनिट पर्यावरण सैस को हटाने की मांग भी रखी गई है।


अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ व हरिद्वार से चलेंगी स्पैशल बसें
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय दशहरा महोत्सव के दौरान लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और बद्दी से हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इससे त्यौहार के दौरान यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

: कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

: घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

: 'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

: हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

: सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

: बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

: हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

: कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

: अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

X