Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

हिमाचल प्रदेश

Bilaspur: ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एम्स बिलासपुर की बड़ी जिम्मेदारी : राष्ट्रपति

Updated on Tuesday, October 06, 2026 20:45 PM IST

बिलासपुर : हिमाचल के पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एम्स बिलासपुर की बड़ी जिम्मेदारी है। एम्स से निकलने वाले चिकित्सकों को बड़े शहरों तक सीमित रहने की बजाय ग्रामीण और कठिन क्षेत्रों में सेवाएं देने का संकल्प लेना चाहिए। चिकित्सा पेशा केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि करुणा, संवेदनशीलता और मानवता की सेवा का सर्वोच्च अवसर है। यह संदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में युवा चिकित्सकों को दिया। उन्होंने अपने संबाेधन की शुरूआत मां श्री नयना देवी को नमन करते हुए की। उन्होंने बिलासपुर की वीरभूमि को याद करते हुए देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। राष्ट्रपति ने कहा कि मरीज बीमारी के भय और अनिश्चितता के बीच चिकित्सक के पास उम्मीद लेकर आता है।


ऐसे में डॉक्टर का काम केवल बीमारी की सही पहचान और उपचार तक सीमित नहीं होना चाहिए। मरीज के प्रति संवेदनशीलता, आत्मीयता और करुणा भी चिकित्सा सेवा का अहम हिस्सा है। उन्होंने युवा चिकित्सकों से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने को जीवन का प्रमुख ध्येय बनाने का आह्वान किया। हिमाचल के दूरदराज और कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में रहने वाली आबादी को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा उपलब्ध करवाना बड़ी चुनौती है। इसके लिए टेलीमेडिसिन, दूरदराज क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह, स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति ने चिकित्सा उपचार की बढ़ती लागत पर चिंता जताते हुए कहा कि गंभीर बीमारियों में दवाइयों और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का खर्च गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर भारी पड़ता है।


ऐसे में एम्स जैसे संस्थानों के सामने किफायती, सुलभ और कम लागत वाली स्वास्थ्य सेवा के समाधान विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को उपचार में राहत मिल रही है, लेकिन योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना भी जरूरी है। प्रथम बैच के विद्यार्थियों और स्वर्ण पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि वे संस्थान की नींव और पहचान हैं। उनके उत्कृष्ट कार्य, नैतिक आचरण और मानवीय व्यवहार से एम्स की प्रतिष्ठा आगे बढ़ेगी। राष्ट्रपति ने चिकित्सकों को जीवनभर सीखते रहने और अपने ज्ञान व शोध का उपयोग मानव कल्याण के लिए करने की प्रेरणा दी। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी भ्रामक सूचनाओं से भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

: कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

: घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

: 'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

: हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

: सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

: बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

: हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

: कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

: अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

X