Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

हिमाचल प्रदेश

Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

Updated on Monday, October 05, 2026 19:34 PM IST

हमीरपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के किसानों के हितों और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हिमाचल के कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा 64.82 करोड़ रुपए की दूसरी किस्त जारी की गई है। यह बात सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा जारी 64.82 करोड़ रुपए की राशि में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 28.31 करोड़ रुपए तथा कृषि उन्नति योजना के तहत 36.51 करोड़ रुपए शामिल हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को लगातार मिल रहा यह वित्तीय सहयोग प्रदेश के किसानों विशेषकर छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।


उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए कुल 589.59 करोड़ रुपए आबंटित किए हैं। इनमें से 456.07 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं, जबकि 378.24 करोड़ रुपए का उपयोग कृषि विकास से संबंधित कार्यों में हो चुका है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के 88.85 प्रतिशत किसान छोटे एवं सीमांत श्रेणी से आते हैं। पहाड़ी राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप केंद्र सरकार फसल विविधीकरण, आधुनिक सिंचाई, कृषि अवसंरचना, कृषि मंडियों के डिजिटलीकरण व प्राकृतिक खेती के विस्तार पर निवेश कर रही है।


उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि केंद्र से मिलने वाली निधियों का प्रभावी, पारदर्शी व समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजना का वास्तविक लाभ जमीनी स्तर पर किसानों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि कृषि मंडियों के डिजिटलीकरण, बेहतर बाजार संपर्क, कृषि अनुसंधान, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा प्राकृतिक खेती के विस्तार सहित किसानों से जुड़े प्रत्येक विषय पर केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के किसानों के समग्र कल्याण और कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

: कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

: घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

: 'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

: हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

: सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

: बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

: हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

: कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

: अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

X