Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

हिमाचल प्रदेश

केंद्र की वित्तीय मदद पर राजनीति कर रही हिमाचल सरकार : जयराम

Updated on Sunday, October 04, 2026 20:13 PM IST

हमीरपुर : राज्य सरकार केंद्र की वित्तीय मदद पर राजनीति कर रही है। प्रदेश में विकास कार्य केवल केंद्र की भाजपा सरकार के भरपूर सहयोग से ही संभव हो पा रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के मुंह से आजतक केंद्र के प्रति आभार का एक शब्द भी नहीं निकला है। यह बात नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रैस बयान में कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में जहां भी जा रहे हैं, वहां केंद्र से मिली सौगातों और बजटीय सहायता के सहारे ही अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे हैं। सड़कों के निर्माण, रखरखाव व बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अरबों रुपए की वित्तीय मदद सीधे केंद्र से मिली है। वहीं राज्य में जिन परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए जा रहे हैं उनका शत-प्रतिशत बजट केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत है।


उन्होंने राज्य की आर्थिक बदहाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की हालत इतनी दयनीय हो चुकी है कि वह धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए आवश्यक 30 करोड़ रुपए की राशि और रेलवे प्रोजैक्ट्स के लिए अपना 10 प्रतिशत का अनिवार्य अंशदान तक देने में पूरी तरह असमर्थ साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि 4 वर्षों में सड़कों की खस्ताहाल स्थिति किसी से छिपी नहीं थी, जिसे अब केंद्र से मिल रहे फंड की बदौलत सुधारा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत व्यापक सड़क नैटवर्क बिछाया गया है। उन्होंने कहा कि फोरलेन के विस्तार से न केवल स्थानीय निवासियों को सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिली है, बल्कि रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे पर्यटकों से स्थानीय कारोबारियों और राज्य की अर्थव्यवस्था को संबल मिला है।


उन्होंने अपने हालिया दिल्ली दौरे का जिक्र करते हुए बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक कर हिमाचल की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की गई है, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रामपुर विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार 232.93 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की बात कर रही है, जो पूरी तरह से केंद्र की सहायता पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद सुरेश कश्यप के प्रयासों से इन सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, लेकिन कांग्रेस सरकार केवल फीता काटने और राजनीति करने तक सीमित है।

 

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

: कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

: घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

: 'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

: हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

: सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

: बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

: हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

: कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

: अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

X