Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन • पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया • कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर • विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया • पश्चिम मध्य रेल की 9वीं राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स रैली का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक भोपाल में • दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार • पॉवरग्रिड पश्चिमी क्षेत्र-I ने जीता अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का खिताब • पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन • शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा

जनसुनवाई में अनिल विज ने अधिकारियों को लगाई फटकार, अगले सप्ताह तक शिकायतों के समाधान के निर्देश

Updated on Thursday, September 24, 2026 20:08 PM IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसमस्याओं को सुनते हुए कार्रवाई नहीं करने वाले कई अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि जो शिकायत आज उनके सामने आई है उनका समाधान अगले सप्ताह जनसुनवाई से पहले हो जाना चाहिए। आज की जनसुनवाई के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज को एमईएस में ठेकेदारी के तहत काम करने वाले कई युवाओं ने सामूहिक शिकायत देते हुए बताया कि ठेकेदार द्वारा उन्हें पहले वेतन दिया जाता था, मगर वेतन में से 8 हजार रुपए ठेकेदार वापस ले लेता था और अब ठेकेदार द्वारा बीते दो माह से उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। मंत्री अनिल विज ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए श्रम विभाग के अधिकारियों को मामले में त्वरित जांच करने और दोषी के खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्देश दिए।


बिजली कर्मियों ने मंत्री अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगाए
जनसुनवाई के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष राय मार्केट स्थित बिजली केंद्र के कर्मियों ने अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगाए। मंत्री विज कर्मचारियों के बीच पहुंचे जहां उन्होंने कर्मचारियों की बात सुनी। कर्मचारियों ने कहा कि मंत्री अनिल विज द्वारा ढेरों विकास कार्य करवाए गए है जिनका जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री जी के प्रयासों से कैंट में सिविल अस्पताल बना जिसका लाखों लोग लाभ उठा रहे हैं, वहीं अनेकों कार्य किए गए है जिन्हें गिनवाते-गिनवाते शाम हो जाएगी। कर्मचारियों ने मांग रखी कि राय मार्केट बिजली केंद्र के भवन को नया बनाया जाए, कर्मचारियों की बात अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि मंत्री विज ने तुरंत इस कार्य की मंजूरी दी और स्टाफ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
वहीं, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष रेलवे रोड अम्बाला शहर से आई महिला ने शिकायत देते हुए कहा कि बिजली विभाग द्वारा उनका बिजली बिल 1.17 लाख रुपए भेजा गया है जबकि उन्होंने यह मकान कुछ समय पहले ही खरीदा था। महिला ने कहा कि बिजली अधिकारियों ने उनकी न सुनते हुए उनकी बिजली सप्लाई काट दी। विज ने इस मामले में बिजली अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मामले में जांच करने और रात तक बिजली सप्लाई पुनः चालू करने के निर्देश दिए और रिकवरी करने के संबंध में जांच की जाएं।


अम्बाला छावनी के ब्राह्मण माजरा में कब्जे की शिकायत पर बीडीपीओ को लगाई फटकार, एसडीएम को जांच के निर्देश
ऊर्जा मंत्री अनिल विज को ब्राह्मण माजरा निवासी युवक ने शिकायत देते हुए कहा कि गांव में कुछ लोगों द्वारा फिरनी नजायज कब्जा कर वहां पर निर्माण कर लिया गया है। इस मामले में उन्होंने निर्माण से पहले ही बीडीपीओ को शिकायत दी थी, लेकिन उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया। मामले में मंत्री अनिल विज ने बीडीपीओ को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि “गांव में कब्जा हो रहा था तो तुम क्या कार्रवाई कर रहे थे”, मंत्री विज ने मामले में कैंट एसडीएम को मामले में जांच कर दोषी पाए जाने वाले कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।


दुकान में बिजली मीटर नहीं लगने पर कुरुक्षेत्र एसई को कार्रवाई के निर्देश दिए
ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शाहबाद से आई महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि उन्होंने एक दुकान खरीदी थी जिसमें पहले बिजली मीटर नहीं लगा था, उन्होंने मीटर के लिए अप्लाई किया तो बिजली विभाग ने कहा कि इस प्रापर्टी पर डेढ़ लाख रुपए बिजली बिल बकाया है। महिला ने कहा कि इस दुकान में पहले कभी मीटर नहीं लगा, मगर विभाग से प्रापर्टी पर गलत बिजली बिल बना दिया। मंत्री अनिल विज ने कुरुक्षेत्र बिजली निगम एसई को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।


मीटर शिफ्ट नहीं करने पर अम्बाला एसई को मंत्री विज ने लगाई फटकार
गांव बालापुर से आए युवक ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए कहा कि उनकी गली संकरी होने के वजह से वहां बिजली के पोल और मीटर लगे थे। मगर शिकायत करने पर बिजली विभाग से पोल शिफ्ट कर लिए, मगर मीटर शिफ्ट नहीं किए। अब गली से गुजरने वाली ट्रालियां मीटर को तोड़ रही है जिससे नुक्सान हो रहा है। उनका आरोप था कि शिकायत करने के बावजूद भी अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मंत्री अनिल विज ने बिजली निगम एसई को मामले में कड़ी फटकार लगाई और तुरंत मीटर शिफ्ट करने के निर्देश दिए।


ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी विधानसभा के सभी गांव में गोहर पक्के करने के निर्देश दिए
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जनसुनवाई के दौरान नगर परिषद अम्बाला सदर के अधीन आने वाले सभी गांवों के गोहरों को पक्का करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नप अधिकारियों से कहा कि गोहर को पक्का करने के लिए जल्द एस्टीमेट तैयार किया जाए। इससे पहले बोह से आई महिला ने गोहर को पक्का करने की मांग मंत्री अनिल विज के समक्ष रखी थी।


मंत्री अनिल विज ने टांगरी नदी बांध रोड पर रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए
ऊर्जा मंत्री अनिल विज को रामगढ़ माजरा निवासी लोगों ने शिकायत देते हुए बताया कि कुछ दिनों से रात्रि के समय शरारती तत्वा बांध रोड पर पत्थर लगाकर लोगों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। मंत्री अनिल विज ने मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए मौके पर ही महेशनगर एसएचओ रोड पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए, वहीं उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को बांध रोड पर स्ट्रीट लाईट लगाने के भी निर्देश दिए।
इधर, जनसुनवाई के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए विज ने कहा कि जनसुनवाई में लोगों द्वारा जो शिकायतें आई उनका मौके पर ही निर्णय कर संबंधित अधिकारियों को अगले सप्ताह तक बताने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके विभाग से संबंधित किसी को दिक्कत होगी तो कोई भी उन्हें शिकायत देता है।
वहीं आज जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार भी पहुंचे जहां उन्होंी विजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


इन शिकायतों पर भी ऊर्जा मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए
जनसुनवाई के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज को कलरहेड़ी निवासी व्यक्ति ने फिरनी पर कब्जा करने, सरसेहड़ी निवासी युवक ने पार्क में गंदगी होने, लालकुर्ती निवासी व्यक्ति ने उसका प्रापर्टी टैक्स नगर परिषद द्वारा जमा नहीं करने, ठरवा माजरी निवासी किसान द्वारा ट्यूबवेल कनेक्शन दिलाने, हिसार निवासी व्यक्ति ने उसके नाम से झूठा शपथपत्र देकर उसी का मीटर उतरवाने, टुंडला निवासी लोगों ने 10वीं तक के सरकारी स्कूल को 12वीं तक करने, टुंडला निवासी व्यक्ति ने गली का रास्ता बंद होने, दयालबाग निवासी महिला ने पड़ोसी द्वारा उसे तंग करने व अन्य शिकायतें आई जिनपर मंत्री अनिल विज से संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।


स्मृति ईरानी एक कुशल रणनीतिज्ञ, उनके हरियाणा प्रभारी बनने से संगठन व सरकार को लाभ मिलेगा - अनिल विज
स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी बनाए जाने से संबंधित प्रश्न पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि स्मृति ईरानी एक कुशल रणनीतिज्ञ हैं और उनके हरियाणा प्रभारी बनने से संगठन एवं सरकार को लाभ मिलेगा व सरकार और तेजी से आगे बढ़कर काम करेगी।


मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर तीखा हमला- ‘‘इनके खून की तासीर में तानाशाही है’’
राहुल गांधी से संबंधित प्रश्न पर ऊर्जा मंत्री ने अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी जी हो या कोई और हो, पिछले काफी समय से सारा देश रहा है कि जो संवैधानिक संस्थाएं है, वह उन पर प्रहार कर रहे है। फिर वो चाहे चुनाव आयोग हो, चाहे सीबीआई व अन्य कोई संस्था हो। क्योंकि यह वो ही परिवार है जिसने देश में इमरजेंसी लगाई। इनके खून की तासीर में ही तानाशाही है और ये (कांग्रेस) सिस्टम को काम नहीं करने देना चाहते है। ये चाहते हैं कि काम करने वालों को रोका जाए ताकि वो काम न कर सके। मगर यह देश लोकतांत्रिक देश है, लोगों ने इनकी दादी की तानाशाही को पलट दिया था और इनके जो मनसूबे है उनको कामयाब नहीं होने देंगे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

: हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

: शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

: Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

: धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

: आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

: सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

: महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

X