Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन • पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया • कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर • विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया • पश्चिम मध्य रेल की 9वीं राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स रैली का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक भोपाल में • दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार • पॉवरग्रिड पश्चिमी क्षेत्र-I ने जीता अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का खिताब • पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन • शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुविधा सरकार की प्राथमिकता : रणबीर गंगवा

Updated on Thursday, September 24, 2026 20:06 PM IST

हिसार : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने वीरवार को हिसार के सिविल अस्पताल बरवाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं तथा विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने मेडिकल स्टॉफ व अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि इलाज के लिए आने वाले मरीजों के उपचार में कोताही और लापरवाही स्वीकार योग्य नहीं है। अस्पताल को केवल रेफरल अस्पताल न बनाकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का हर संभव लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दिन-रात विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहने चाहिए। उपचार का केवल जिम्मा पैरामेडिकल स्टाफ पर न छोड़ा जाए।


प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य आमजन को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए साफ-सफाई, मरीजों की सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार एवं सम्मानजनक व्यवहार मिलना चाहिए।


निरीक्षण के उपरांत कैबिनेट मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मीडिया से संवाद किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्वस्थ समाज की मजबूत नींव हैं। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को उसके नजदीक ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों तथा स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाओं की गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाया जाए।
इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन रमेश बैटरीवाला, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, रणधीर सिंह धीरू सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

: हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

: शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

: Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

: धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

: आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

: सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

: महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

X