Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं • बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला • भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला • राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

हिमाचल प्रदेश

Shimla: एचआरटीसी खरीदेगा 350 नई बसें, पुरानी JNNURM बसों की होगी छुट्टी

Updated on Wednesday, September 23, 2026 20:21 PM IST

शिमला : प्रदेश में यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए एचआरटीसी अपने बेड़े को नए सिरे से तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। निगम 350 नई बसें खरीदने की तैयारी में है। इनमें 250 डीजल और 100 मिनी मिडी बसें शामिल होंगी। बसों की खरीद के प्रस्ताव पर 25 सितम्बर को होने वाली निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक में फैसला होने की संभावना है।

नई बसों की खरीद के लिए निगम पहले भी टैंडर जारी कर चुका है, लेकिन कुछ आपत्तियों के चलते प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई थी। अब टैंडर की शर्तों में बदलाव किया गया है, ताकि ज्यादा कंपनियां निविदा प्रक्रिया में हिस्सा ले सकें। बीओडी बैठक में जेएनएनयूआरएम योजना के तहत खरीदी गई पुरानी बसों को भी बेड़े से हटाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। निगम के अनुसार इन बसों ने अपनी निर्धारित परिचालन अवधि पूरी कर ली है। पुरानी बसों के रखरखाव और संचालन पर खर्च बढ़ने के साथ उनकी आमदनी अपेक्षाकृत कम हो रही है। ऐसे में इन्हें चरणबद्ध तरीके से बेड़े से बाहर करने की तैयारी है।

297 ई-बसों की कमाई और डीजल बचत का हिसाब भी सामने आएगा
बैठक में निगम की 297 इलैक्ट्रिक बसों के संचालन से होने वाली आय और डीजल खर्च में हो रही बचत का भी आकलन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए प्रबंधन ने संबंधित अधिकारियों से आंकड़े तैयार करने को कहा है। प्रस्तुति के माध्यम से ई-बसों के संचालन से निगम को होने वाले वित्तीय लाभ की स्थिति बीओडी के सामने रखी जाएगी। 25 सितम्बर की बैठक की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक शिवम प्रताप सिंह सहित निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

 

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

: कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

: घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

: 'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

: हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

: सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

: बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

: हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

: कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

: अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

X