Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

हिमाचल प्रदेश

ब्रिक्स समिट देश हित का मामला, हिमाचल को भी मिलेगा फायदा : विक्रमादित्य सिंह

Updated on Sunday, September 13, 2026 14:23 PM IST

शिमला; हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ब्रिक्स समिट को भारत के लिए गर्व का क्षण बताया। नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह किसी पार्टी का नहीं, बल्कि देशहित का मामला है और कांग्रेस पार्टी इसका स्वागत करती है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "ब्रिक्स कई देशों का समूह है, जिसमें भारत एक महत्वपूर्ण भागीदार है और यह सभी राज्यों के लिए अहम है। वर्तमान में भारत इसकी अध्यक्षता कर रहा है, जिसके तहत यह अंतरराष्ट्रीय बैठक दिल्ली में आयोजित हो रही है। कांग्रेस पार्टी ने भी इसका स्वागत किया है। पूर्व में कांग्रेस सरकारों ने हमेशा ब्रिक्स को मजबूत करने का प्रयास किया है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में इसे अमली जामा पहनाया जा रहा है। इसमें चीन और रूस के राष्ट्रपति समेत दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और अन्य सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष आए हैं, जो गर्व की बात है।"

मंत्री ने कहा कि इस समिट में भारत के हितों के साथ-साथ युवाओं के रोजगार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी और रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने पर सकारात्मक चर्चा होगी। हिमाचल के लिए भी हॉर्टिकल्चर को बेहतर करने और आईटी हब बनाने पर मंथन होना चाहिए। देश में इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसमें चीन अग्रणी है। इस तकनीक में निवेश से देश में रोजगार बढ़ेगा और पर्यावरण को भी फायदा होगा।

उन्होंने रक्षा सहयोग को लेकर कहा कि रूस भारत का पुराना मित्र रहा है। 1971 के युद्ध में जब पाकिस्तान के साथ संघर्ष चल रहा था, तब रूस चट्टान की तरह भारत के साथ खड़ा रहा, जिससे बांग्लादेश का निर्माण हुआ। एस-400 और ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल जैसे प्रोजेक्ट भारत की शान हैं और इस साझेदारी को और मजबूत करने की जरूरत है। यह किसी पार्टी का नहीं, बल्कि देशहित का मामला है। इससे भारत को फायदा होगा और ग्लोबल साउथ में भारत की अग्रणी भूमिका और मजबूत होगी।

उन्होंने हिंद महासागर से विश्व के एक तिहाई वैश्विक व्यापार के गुजरने का जिक्र करते हुए कहा कि यहां भारत की मौजूदगी बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन जैसे अहम मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा होनी चाहिए।

पेट्रो डॉलर में व्यापार को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह एक व्यापक चर्चा का विषय है। पेट्रो डॉलर आज एक हकीकत है; जब भी कोई देश किसी अन्य देश से तेल खरीदता है, तो लेन-देन पेट्रो डॉलर में होता है, जिसका सीधा फायदा अमेरिका को मिलता है। इसलिए एक वैकल्पिक करेंसी सिस्टम होना चाहिए और इसमें ब्रिक्स एक महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। इसमें चीन का युआन, भारतीय रुपया और अन्य सदस्य देशों की करेंसी भी इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन के लिए वैकल्पिक रूप में स्वीकार होनी चाहिए। यह एक बहुत महत्वपूर्ण पहलू है। अमेरिका निश्चित तौर पर चाहेगा कि आर्थिक दुनिया में उसी का दबदबा बना रहे, लेकिन हमें इससे मुकाबला करने की जरूरत है।

 

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

: कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

: घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

: 'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

: हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

: सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

: बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

: हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

: कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

: अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

X