Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत • गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश • भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए • तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन • पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया • कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर • विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया • पश्चिम मध्य रेल की 9वीं राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स रैली का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक भोपाल में • दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार • पॉवरग्रिड पश्चिमी क्षेत्र-I ने जीता अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का खिताब

खेल

449 रनों पर सिमटी पाकिस्तान की दूसरी पारी, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को मिला 130 रनों का लक्ष्य

Updated on Saturday, September 12, 2026 16:07 PM IST

बर्मिंघम; इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। पाकिस्तान की पूरी टीम दूसरी पारी में 449 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड के खिलाफ इस पूरी टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के बल्लेबाज दूसरी पारी में पहली बार फॉर्म में दिखाई दिए। सैमय अयूब और अब्दुल्ला शफीक के बिना खाता खोले पवेलियन लौटने के बाद अजान अवैस और शान मसूद ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 125 रन जोड़े। अजान 59 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शान मसूद ने कप्तान बाबर आजम संग मिलकर चौथे विकेट के लिए 89 रन जोड़े।

शान मसूद अपने शतक से महज 5 रन से चूक गए और 95 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, बाबर 103 गेंदों में 76 रन बनाने के बाद जोश टंग का शिकार बने। सऊद शकील ने 29 रनों का योगदान दिया, जबकि गाजी गोरी 16 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद इमरान रंधावा सिर्फ 4 रन ही बना सके। इसके बाद रजाउल्लाह और मोहम्मद अब्बास ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 123 गेंदों में 121 रन जोड़े। डेब्यू मैच में रजाउल्लाह ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए महज 63 गेंदों में 81 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके और 9 छक्के लगाए। वहीं, अब्बास ने 67 गेंदों में 42 रन बनाए। मोहम्मद अली ने 4 रन बनाए।

गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन ने 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, ओली रॉबिन्सन, जोश टंग और डेन लॉरेंस ने दो-दो विकेट चटकाए। टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड को सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के लिए 130 रन बनाने होंगे। पहली पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 453 रन बनाते हुए 320 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पहले ही हासिल कर चुका है।

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X