Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

हिमाचल प्रदेश

Himachal : नशा तस्करी से खरीदी गाड़ियां और बनाया होटल, आरोपी की 3 करोड़ 32 लाख की संपत्ति जब्त

Updated on Thursday, September 10, 2026 19:37 PM IST

हिमाचल प्रदेश में नूरपुर पुलिस ने कथित रूप से अवैध मादक पदार्थों की बिक्री से प्राप्त की गई एक तस्कर की 3.32 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

नूरपुर की पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज ने कि 'यह कार्रवाई कांगड़ा जिले की इंदौरा तहसील के चन्नी गांव के निवासी ज्ञान चंद के बेटे बलविंदर उर्फ बिल्ला के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं 20 और 29 के तहत 29 दिसंबर, 2025 को डमटाल पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर संख्या 167/25 से जुड़ी है।' अफरोज ने कहा कि 'पुलिस ने आरोपी के पास से 1.852 किलोग्राम चरस बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।' उन्होंने कहा 'जांच के दौरान आरोपी की चल और अचल संपत्तियों की वित्तीय जांच की गई। गैर-कानूनी मादक पदार्थों की तस्करी से कमाई गई रकम से खरीदी गई संपत्तियों एक होटल-कम-रेस्तरां, दुकानें, गाड़यिां और बैंक खातों की पहचान की गई है और उन्हें अस्थायी रूप से फ्रीज कर दिया गया है।'

पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'संपत्ति की कुल कीमत 3,32,32,352.94 रुपये आंकी गई है। नूरपुर पुलिस ने अपनी वित्तीय जांच रिपोर्ट नयी दिल्ली में सक्षम अधिकारी को सौंप दी है।' इल्मा ने बताया कि सक्षम अधिकारी ने नौ सितंबर के आदेश नंबर एनडीपीएसए/एफओ/1098/डीईएल/2026 के जरिए, कथित रूप से अवैध मादक पदार्थ कारोबार से प्राप्त की गई 3,32,30,941 रुपये की संपत्ति जब्त करने की पुष्टि की। उन्होंने आगे बताया कि 10 सितंबर तक, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में कथित रूप से संलिप्त व्यक्तियों से जुड़े 17 मामलों में कुल 29,95,92,857 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। कई अन्य मामले नयी दिल्ली में सक्षम प्राधिकारी के समक्ष विचाराधीन हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के व्यापार के खिलाफ उसका अभियान जारी रहेगा।

 

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

: कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

: घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

: 'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

: हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

: सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

: बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

: हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

: कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

: अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

X