Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

मनोरंजन

'चुंबक' पर काम करते हुए एक कलाकार के तौर पर खुद को विकसित होते देखा: हेली शाह

Updated on Monday, September 07, 2026 13:24 PM IST

मुंबई : एक्ट्रेस हेली शाह, जो अपनी आने वाली स्ट्रीमिंग सीरीज 'चुंबक' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं, ने कहा है कि इस शो पर काम करते हुए उन्होंने खुद को एक आर्टिस्ट के तौर पर बेहतर होते देखा है। यह शो उनके लिए पूरी तरह से कॉमेडी रोल वाला है। हालांकि उन्होंने पहले भी कॉमेडी में कुछ काम किया है लेकिन 'चुंबक' में उनके रोल ने उन्हें एक अलग तरह के काम में कदम रखने का मौका दिया। एक्ट्रेस ने मुंबई के बीकेसी इलाके में शो के प्रमोशन के दौरान अर्जुन बिजलानी, अनंत जोशी, डेलनाज ईरानी और अमायरा दस्तूर के साथ समाचार एजेंसी से बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें यह रोल कैसे मिला।


उन्होंने समाचार एजेंसी से कहा, “मेरे लिए यह किरदार बहुत अलग है। मैंने कॉमेडी में कुछ काम किया है लेकिन ट्विंकल जैसा किरदार, मुझे नहीं लगता कि मैंने पहले कभी निभाया है। इस रोल को निभाते हुए मुझे एहसास हुआ कि मैं कॉमेडी कर सकती हूं। कम से कम कोशिश तो कर ही सकती हूं। जैसा कि अनंत ने कहा, हमने जो कुछ भी किया, वह मेकर्स द्वारा बताई गई कहानी पर आधारित था। उन्होंने असल में हम सभी से सब कुछ निकलवाया। यह बहुत अच्छा अनुभव रहा क्योंकि मैंने अपने कॉमेडी वाले पहलू को जाना, जिसके बारे में मुझे पता ही नहीं था कि वह मुझमें है। यह भी कि मैं इसे करने की कोशिश कर सकती हूं। इस शो की शूटिंग के दौरान मैंने खुद को बेहतर होते देखा है।”


उन्होंने कहा, “यह बहुत खास था क्योंकि मेकर्स ने मुझे फोन करके बताया कि यह शो बन रहा है। उस समय नवरात्रि चल रही थी और मैं गरबा खेलने की तैयारी कर रही थी।”
इससे पहले, एक्ट्रेस ने टेलीविजन से ओटीटी में आने और इस रास्ते को तय करने के बारे में बात की थी। टेलीविजन से दूसरे माध्यमों में जाने वाले एक्टर्स के लिए, पहले से बनी धारणाओं से बाहर निकलना अक्सर सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक होता है। टेलीविजन के जरिए मजबूत फैन फॉलोइंग बनाने के बावजूद, हेली ने माना कि नए फॉर्मेट आजमाने के बाद भी कई एक्टर्स को 'टीवी एक्ट्रेस' का लेबल झेलना पड़ता है।
'चुंबक' 10 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Have something to say? Post your comment
दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

X