Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

मनोरंजन

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

Updated on Wednesday, September 02, 2026 13:10 PM IST

मुंबई : अभिनेता सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया शो 'बिग बॉस-20' रिलीज होने के लिए तैयार है। इंटरनेशनल लॉन्च के साथ अब इन तीन देशों के दर्शक भी बिग बॉस के छह भाषाओं वाले एडिशन में लाइव वोटिंग के जरिए हिस्सा ले सकेंगे। यूके, कनाडा और सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा। क्योंकि हॉटस्चार अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस को इंटरनेशनल लेवल पर लेकर जा रहा है। यूके और कनाडा के दर्शकों को 24x7 लाइव फीड देखने को मिलेगा जबकि कनाडा के दर्शक बिग बॉस हिंदी को टीवी प्रसारण से 7 दिन पहले भी देख सकेंगे। शो कलर्स टीवी प्रसारण के साथ-साथ जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम होगा। बिग बॉस 20 की थीम 'वरदान' (एक्स्ट्रा जीवनदान) रखी गई है। खेल के दौरान घर से एलिमिनेट होने वाला प्रतियोगी तुरंत बाहर नहीं जाएगा बल्कि उसे गेम में वापसी का एक और मौका मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन में करीब 20 प्रतियोगी हिस्सा ले सकते हैं। ईशा रिखी (मॉडल-एक्ट्रेस), अमन गांधी (टीवी एक्टर), आम्रपाली दुबे (भोजपुरी एक्ट्रेस), कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, खुशी दुबे और शौविक चक्रवर्ती जैसे कंटेस्टेंट के आने की संभावना जताई जा रही है।


बिग बॉस के अलावा इंटरनेशनल लाइन-अप में अली बाबा और चालीस भूत, प्रिंस ऑफ मॉलीवुड, पार्ट टाइमर्स और द कोर्ट जैसे शो के साथ-साथ कई फिल्मों के प्रीमियर भी शामिल हैं।
प्लेटफॉर्म पर जियोस्टार के टीवी चैनल्स जैसे स्टार प्लस, कलर्स, स्टार विजय, एशियानेट, स्टार जलसा और स्टार प्रवाह के कंटेंट भी दिखाए जाएंगे। 'अनुपमा', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'सेहर होने को है' और 'अझागे अझागु' जैसे शोज भी उपलब्ध होंगे, जो कनाडा और सिंगापुर में पहले और यूके में टीवी के साथ ही देखे जा सकेंगे।


इंटरनेशनल लाइन-अप में शामिल होने वाला एक और शो है 'इंडिया का टॉप 1 परसेंट', जिसे अनिल कपूर होस्ट करेंगे। ये गेम शो कंटेस्टेंट्स के लॉजिक और रीजनिंग को परखता है और कनाडा और सिंगापुर में उपलब्ध होगा। ये इंटरनेशनल रोलआउट नए ब्रांड के तहत जियो हॉटस्टार का इन तीन विदेशी बाजारों में 2 सितंबर से पहला विस्तार है।

Have something to say? Post your comment
दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

X